- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- रिश्ते के नाबालिग भाई ने 7 साल की...
Satna News: रिश्ते के नाबालिग भाई ने 7 साल की बालिका से किया रेप

डिजिटल डेस्क,सतना। रामनगर थाना क्षेत्र में रिश्ते के भाई ने गला काटने की धमकी देकर 7 वर्षीय नाबालिग का रेप कर दिया, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने कायमी करते हुए अपचारी बालक को हिरासत में लेते हुए किशोर न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सतना जिले का रहने वाला 15 वर्षीय नाबालिग बीते दिनों अपने ननिहाल गया था, जहां शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी की धमकी से डरी-सहमी पीडि़ता ने इस बात का जिक्र किसी से नहीं किया, मगर कपड़ों पर लगे खून से उसकी मां और परिजनों को अनहोनी का संदेह हुआ, तब घर वालों ने समझा-बुझाकर पूछताछ की तो पीड़िता ने हकीकत बयां कर दी, जिसके बाद रात में ही बच्ची के साथ घर वाले थाने पहुंचे, जहां प्राथमिक बयान और मेडिकल जांच के बाद अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। इसी के साथ पुलिस ने रविवार सुबह नाबालिग को हिरासत में लेते हुए किशोर न्यायालय में पेश कर दिया है।
Created On :   8 Jun 2026 5:54 PM IST












