Satna news: जिला अस्पताल के आईसीयू में महिला की मौत के बाद हंगामा

जिला अस्पताल के आईसीयू में महिला की मौत के बाद हंगामा
परिजन का आरोप, काम नहीं कर रहा था वेंटीलेटर

डिजिटल न्यूज़ सतना

जिला अस्पताल के आईसीयू में रविवार की रात महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। बताया गया है कि टिकुरिया टोला निवासी जमीला (५५) वर्ष को परिजन हाई सुगर, सीने में तकरीफ के बाद शाम तकरीबन ७ बजे भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन ने लापरवाही के आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजन के आरोप हैं कि जिस वेंटीलेटर में जमीला को भर्ती किया गया था, वह काम नहीं कर रहा था। आरोप यह भी हैं कि मरीज की मौत के बाद इलाज शुरू किया गया। भर्ती कराने में काफी देर बाद तक कोई देखने भी नहीं आया। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

Created On :   7 Sept 2026 1:13 PM IST

Tags

Next Story