Satna news: ट्रेन के सामने आकर युवक ने की खुदकुशी

ट्रेन के सामने आकर युवक ने की खुदकुशी

डिजिटल न्यूज़ सतना

मैहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे सतना-कटनी रेलखंड पर किलोमीटर क्रमांक 1144 के पास अज्ञात 35 वर्षीय युवक ट्रेन क्रमांक 12296 के सामने आकर लेट गया, जिससे पलक झपकते ही ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई। इस घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई, जिस पर ट्रेन ड्राइवर सोमनाथ एवं गार्ड मिथलेश कुमार ने जबलपुर कंट्रोल रूम को दी, जिनके निर्देश पर पहले रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और फिर स्टेशन मास्टर के जरिए कोतवाली में सूचना भेजी। तब पुलिसकर्मी घटना स्थल पर गए और प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद शव को घटना स्थल से उठाकर मरचुरी भेज दिया। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर पहचान का कोई प्रमाण नहीं मिला, जिसके चलते शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Created On :  

Tags

Next Story