Satna News: जन्मदिन मनाने जबलपुर से मैहर आई युवती की संदिग्ध परिस्थितियों मौत

डिजिटल डेस्क,सतना। अपना 21वां जन्मदिन मनाने के लिए परिजनों को बिना बताए दोस्तों संग जबलपुर से मैहर आई एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।। पुलिस से जानकारी के अनुसार, माढौताल थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती का सोमवार को जन्मदिन था,जिस पर उसने मैहर पहुंचकर मां शारदा के दर्शन करने फैसला किया और माता-पिता को बताए बिना 22 नवंबर की रात को अपनी 23 वर्षीय बड़ी बहन, एक सहेली, अपने प्रेमी, सहेली के प्रेमी और दो अन्य पुरुष मित्रों के साथ चित्रकूट एक्सप्रेस से मैहर पहुंची। स्टेशन पर ही खाना खाने के बाद सभी लोग आटो से शारदा देवी मंदिर के समीप स्थित आस्था यात्री निवास में पहुंचे और तीन अलग-अलग कमरे लिए।
एक कमरे में युवती अपने प्रेमी के साथ रुकी, जबकि दूसरे कमरे में सहेली और उसका प्रेमी एवं तीसरे कमरे में दो अन्य दोस्ती के साथ बड़ी बहन रुक गई। सोमवार तड़के करीब 4 बजे अचानक तबियत बिगड़ने पर बहन और प्रेमी समेत पांचों लोग युवती को आटो से तुरन्त सिविल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
शव ले जाने को लेकर साथियों ने मेडिकल स्टाफ से की बहस
युवती की मौत की बात पता चलते ही बहन और दोस्तों ने शव जबलपुर ले जाने की बात कही मगर डाक्टर ने पुलिस को सूचित करने पर जोर दिया।इस बात को लेकर मृतका के साथियों अस्पताल स्टाफ से जमकर बहस की मगर उनकी एक नहीं चली।उधर खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवाते हुए युवती के माता-पिता को अवगत कराया और दोपहर बाद उनके आते पोस्टमार्टम करवाते हुए लाश सुपूर्द कर दी।
कार्डियक अरेस्ट से मौत का अंदेशा
प्रारंभिक पूछताछ में मृतका के प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान प्राइवेट पार्ट सेh ब्लीडिंग और लगातार उल्टी होने का खुलासा किया तो वहीं शार्ट पीएम रिपोर्ट में श्वास नली में अनाज का दाना फंसने के चलते कार्डियक अरेस्ट से मौत का अंदेशा जताया है। वास्तविक स्थिति विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो पाएगी।इस बीच परिजनों ने किसी पर कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए और शव लेकर जबलपुर रवाना हो गए।
Created On :  
