Seoni news: घायल तेंदुआ भोपाल के वन विहार किया शिफ्ट

घायल तेंदुआ भोपाल के वन विहार किया शिफ्ट
क्लच वायर के फंदे में फंसा था तेंदुआ

डिजिटल न्यूज़ सिवनी

सीलादेही के नगर वन क्षेत्र में फंदे में फंसे मिले तेंदुए को भोपाल के वन विहार में शिफ्ट कर दिया गया है।डॉक्टरों की निगरानी में उसे शिफ्ट किया गया।अब उसका वहां पर इलाज किया जाएगा। ज्ञात हो कि सीलादेही गांव में वैष्णोदेवी पहाड़ी के पास बनाए जा रहे नगर वन में गुरुवार की शाम को एक तेंदुआ क्लच वायर के फंदे पर फंसा मिला था। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और उसको रेस्क्यू कर पकड़ा। इलाज के लिए उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने उसे वन विहार में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया

Created On :   25 Sept 2026 1:37 PM IST

Tags

Next Story