Seoni News: छपारा पुलिस ने किया सात के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार

ढाबे पर विवाद, घर पर फेंके पत्थर, की फायरिंग

डिजिटल डेस्क,सिवनी। छपारा थाना क्षेत्र के लालमटिया इलाके में एक ढाबे पर हुए विवाद के बाद देर रात एक युवक के घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एयरगन से फायरिंग भी। हालांकि फायरिंग से कार का कांच टूट गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

ये है घटना-पुलिस ने बताया कि लालमटिया निवासी प्रद्युम्न ठाकुर शनिवार को अपने ढाबे पर खाना खा रहा था। तभी कार क्रमांक एमपी २२ जेडसी 2866 से कुछ युवक आए और खाना देने की बात कही। प्रद्युम्न ने कहा कि सभी कर्मचारी घर चले गए हैं खाना नहीं मिल पाएगा। तभी आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

पैसे न देने पर उनका प्रद्युम्न से विवाद हो गया। बाद में वह अपने घर चला गया था। करीब एक घंटे बाद चार कारों में सवार युवक उसके घर के सामने आए। गालियां और धमकी देते हुए पत्थर फेंकने लगे। यहां तक कि किसी ने एयरगन से फायरिंग कर दी। इसके बाद जब परिवार के लोग बाहर आए तो आरोपी भाग गए।

इन पर मामला दर्ज-छपारा की संजय कॉलोनी निवासी ऋषभ बोरकर,अस्सू शेख, जायसवाल कॉलोनी निवासी नमन नाग, जामा मस्जिद कॉलोनी निवासी नियाज खान, झंडा चौक निवासी आर्यन उर्फ अद्दू अग्रवाल ,तकिया वार्ड निवासी साजिद खान और सिवनी निवासी अनिकेत राठौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Created On :   23 March 2026 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story