- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- आज से भीमगढ़ बांध से नहरों में...
Seoni News: आज से भीमगढ़ बांध से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

Seoni News: जिले के भीमगढ़ बांध की नहरों में सोमवार से पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री पीएन नाग ने बताया कि विगत दिवस जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक के अनुसार 1 नवंबर से नहरों में पानी छोड़ा जाना था, लेकिन 30 अक्टूबर और 1 नवंबर तक आकस्मिक वर्षा होने के कारण पानी नहीं छोड़ा गया था।
संजय सरोवर परियोजना के कमांड क्षेत्र के किसानों के द्वारा 10 नवम्बर से नहरों में पानी छोडऩे के लिए आवेदन दिया गया था। किसानों की मांग के अनुसार सोमवार की सुबह 10 बजे से भीमगढ़ बांध की नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। ज्ञात हो कि किसान फसल की तैयारियों में जुटे हुए हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें पर्याप्त पानी मिले।
Created On :   10 Nov 2025 3:52 PM IST
Next Story












