Seoni News: मंडी के 124 व्यापारियों को नोटिस जारी, अनुज्ञप्ति निलंबन की चेतावनी

मंडी के 124 व्यापारियों को नोटिस जारी, अनुज्ञप्ति निलंबन की चेतावनी
मंडी में न आने के कारण कीमतों को लेकर प्रतिस्पर्धा नहीं होने से किसानों को फायदा भी नहीं मिल रहा है।

Seoni News: मंडी में कृषि उपज की खरीदी बिक्री और वाणिज्यिक लेनदेन न करने वाले 124 व्यापारियों को मंडी प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद कई व्यापारियों में हडक़ंप है। बताया गया कि कई व्यापारियों ने लाइसेंस ले रखा है, लेकिन अधिकांश कारोबार अपने घर या अन्य स्थानों से करते हैं। मंडी में न आने के कारण कीमतों को लेकर प्रतिस्पर्धा नहीं होने से किसानों को फायदा भी नहीं मिल रहा है।

इन्हें जारी किया नोटिस-फल और सब्जी के 52 और थोक अनाज के 72 व्यापारियों को धारा 19(1) (क) के उल्लंघन पर नोटिस दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अधिसूचित कृषि उपजों का न तो मण्डी या उपमण्डी प्रांगण में क्रय-विक्रय किया गया है और न ही वाणिज्यिक संव्यवहार में कोई कारोबार किया गया है।

मण्डी समिति ने अनुज्ञप्ति इसलिए दी है कि वे घोष नीलामी में भाग लेकर प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों पर किसानों की कृषि उपजों की खरीदी करेंगे। ऐसा नहीं करने पर किसानों को प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य प्राप्त नहीं हुआ है वहीं दूसरी ओर मण्डी प्रशासन भी मण्डी फीस से वंचित रहा है।

इनका कहना है

124 व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

केपी चौधरी,सचिव, कृषि उपज मंडी सिमरिया

Created On :   8 Jan 2026 2:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story