- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- जमीनी विवाद पर बड़े भाई ने की...
Seoni News: जमीनी विवाद पर बड़े भाई ने की कुल्हाड़ी से हत्या, दो हिरासत में

Seoni News: छपारा थाना अंतर्गत पांडीवाड़ा गांव में जमीनी विवाद पर एक युवक ने दो लोगों के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शव का पीएम करवाकर परिजन को सौंप दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी व्याप्त है।
ये है घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांडीवाड़ा निवासी नारायण ठाकुर (35) अपने खेत में बोवनी का काम कर रहा था, तभी उसका बड़ा भाई विश्राम अपने रिश्तेदार बलराम ठाकुर और एक युवक के साथ आया। उनका जमीनी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि विश्राम ने कुल्हाड़ी से नारायण पर हमला कर दिया। इस हमले से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विश्राम और बलराम को हिरासत में लिया है, जबकि तीसरा आरेापी फरार है।
Created On :   14 Nov 2025 1:49 PM IST












