- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- दो बाइक्स की भिड़ंत से दो की हुई...
Seoni News: दो बाइक्स की भिड़ंत से दो की हुई मौत

By - Bhaskar Hindi |11 Aug 2025 2:27 PM IST
- आदेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी घाटी में घटना
- हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई।
Seoni News: आदेगांव थाना अंतर्गत बंजारी घाटी के पास दो बाइक्स की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छपारा के संजय कालोनी निवासी मिथलेश (33) पिता राधेश्याम बंशकार माड़ी गांव से अपनी पत्नी को ससुराल में छोडक़र वापस छपारा लौट रहा था।
वहीं दूसरा बाइक सवार युवक तेंदनीटोला निवासी सोमकरण (26) पिता राधेश्याम परते अपनी भाभी को आदेगांव थाना के खापा गांव बाइक से छोडऩे जा रहा था। रास्ते में बंजारी घाटी के पास दोनों बाइक्स की आमने- भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। इस घटना की खबर से परिवार में चीख पुकार मच गई। आदेगांव पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Created On :   11 Aug 2025 2:27 PM IST
Next Story