- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- यातायात विभाग से जारी नंबर के साथ...
Shahdol News: यातायात विभाग से जारी नंबर के साथ ही शहर की सडक़ों पर दौड़ेगी ऑटो

Shahdol News: ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों को लगातार परेशान किए जाने के मामले सामने आने के बाद अब शहडोल यातायात विभाग ने नई पहल की है। विभाग द्वारा ऑटो चालकों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी लेकर उन्हें एक लोकल नंबर देती है।
एसडीएल के साथ जारी होने वाले इस नंबर को ऑटो पर अंकित किया जा रहा है। यातायात थाना प्रभारी सेवेंदर राम भगत ने बताया कि इससे लाभ यह होगा कि यात्री परेशान हुए तो आसानी से पता चल जाएगा कि ऑटो में किसने परेशान किया है, और कार्रवाई की जा सकेगी।
Created On :   2 Sept 2025 1:33 PM IST
Next Story









