- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- शहडोल से जबलपुर16 लाख रूपए की शराब...
Shahdol news: शहडोल से जबलपुर16 लाख रूपए की शराब की तस्करी

डिजिटल न्यूज़ शहडोल
शराब तस्करी का काम अब अधिकृत ठेकेदार भी करने लगे हैं। डिंडोरी जिले की शहपुरा पुलिस ने 31 जुलाई की रात विक्की ढाबा से समीप 1500 पेटी लगभग 16 लाख रूपए की शराब तस्करी पकड़ी तो पता चला कि शहडोल के ठेकेदार शराब की तस्करी करते हुए शराब जबलपुर भेज रहे थे। शहपुरा थाना प्रभारी ने 2 अगस्त को शहडोल के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शराब ठेकेदार के ऑफिस पर छापा मारा तो मौका पाकर आरोपी भाग निकले। थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि 31 जुलाई की रात में कार्रवाई के दौरान वाहन चालक ने शहडोल के शराब दुकान से 16 लाख रूपए की शराब को जबलपुर ले जाना बताया। यह भी बताया कि शहडोल में मीरालक्ष्मी एग्रो कंपनी का 7 दुकानों का शराब का ठेका है। जिसके संचालक मंडल में लक्ष्मी प्रकाश जायसवाल, संदीप जायसवाल, स्वाति जायसवाल और संपृता जायसवाल और अन्य अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के हैं। छापामार कार्रवाई में सीताशरण सहित दूसरे लोगों का पता लगाने गए थे पर मौका पाकर भाग निलके। आरोपियों की तलाश जारी है। सोहागपुर पुलिस की भूमिका पर सवाल- डिंडोरी थाना प्रभारी ने बताया कि पहली बार स्पॉट पर पहुंचे तो आरोपियों ने कमरा बंद कर लिया। इसके बाद सोहागपुर थाना स्टॉफ ने कहा कि आरोपियों को थाने बुलवा लेंगे और कुछ देर बाद पता चला कि वे थाने नहीं आए बल्कि मौका पाकर भाग गए। इस कार्रवाई के बाद सोहागपुर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
- शहडोल स्थित शराब दुकान से शराब की तस्करी अन्य जिलों में हो रही है तो यह जांच का विषय है। ऐसे मामलों में स्टॉफ की कमी के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। ज्यादातर तस्करी रात के समय में होती है-रजनीश त्रिपाठी निरीक्षक आबकारी शहडोल
Created On :   4 Aug 2026 3:12 PM IST











