- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- शर्त में तीसरी बार नदी पार करते...
Shahdol news: शर्त में तीसरी बार नदी पार करते युवक बहा

डिजिटल न्यूज़ शहडोल
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खितौली में सोन नदी में एक युवक तेज बहाव में बह गया। युवक अपने ससुराल आया था और रिश्तेदारों के साथ नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नदी पार करने की कोशिश में वह पहले दो बार दूसरी ओर जाकर वापस लौट आया, लेकिन तीसरी बार नदी पार करने की कोशिश में तेज बहाव में फंस गया और बह गया। करीब एक किलोमीटर दूर शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार ग्राम कन्नाबहरा निवासी 25 वर्षीय अमर बैगा अपने ससुराल खितौली आया था। रिश्तेदारों के साथ सोन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान नदी पार करने को लेकर दो लोगों के बीच शर्त लग गई। बताया गया कि अमर ने नदी को दो बार पार किया और वापस भी आ गया। तीसरी बार नदी पार करने की कोशिश मेें तेज बहाव में फंसकर बह गया। मौजूद लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना की जानकारी आसपास के लोगों से मिलने के बाद सोहागपुर पुलिस ने सात सदस्यीय एसडीईआरएफ टीम के साथ नदी में रेस्क्यू शुरू किया। करीब एक किलोमीटर दूर अमर का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
Created On :   18 Sept 2026 2:19 PM IST












