Sidhi news: सिंचाई विभाग की नहर टूटी : जलभराव का खतरा बढ़ा

सिंचाई विभाग की नहर टूटी : जलभराव का खतरा बढ़ा
अब तक नहीं पहुंचा सिंचाई विभाग का प्रशासनिक अमला

डिजिटल न्यूज़ सीधी

सीधी मुख्यालय स्थित नगर पालिका सीधी से लगी ग्राम पंचायत रामगढ़ न.2 में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित नहर टूट गई है जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल का भराव काफी ज्यादा हो गया है साथ ही नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 19और 23 में जल भराव से स्थिति ज्यादा खराब हो गई है जिसके चलते तेज पानी में बहाव के चलते शेषमणि साकेत का मकान गिर गया है साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और वही आसपास के खेतों में पानी फैलने से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है वही टूटी हुई नहर का निरीक्षण करने अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा है। जिससे यह प्रतीत होता है कि स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

लगातार वर्षा के कारण बिगड़ सकते है हालात......

कुछ दिन पहले अति वर्षा के चलते नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 19 और 23 में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी लेकिन अब नहर टूटने के चलते यदि समय रहते नहर की मरम्मत और पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों के घरों और रास्तों में पानी भरने से स्थिति और गंभीर हो सकती है।

जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है खबर

सिचाई विभाग द्वारा उक्त नहर का निर्माण कुछ वर्ष पूर्व ही कराया गया है जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी विभाग के होती है लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी विभाग को देने के बाद भी स्थल पर कोई जिम्मेदार अधिकारी अब तक नहीं पहुंचे है जिसके कारण जलभराव के चलते स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन लोगों के गहर गिर जाने के बाद भी विभाग चुप्पी साधे बैठा है आखिर ये सवालिया निशान उठता है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नीद कब खुलेगी

Created On :   10 Sept 2026 2:47 PM IST

Tags

Next Story