Sidhi news: पतुलखी में 1008 से अधिक कन्याओं का हुआ पूजन

पतुलखी में 1008 से अधिक कन्याओं का हुआ पूजन
बूढ़ी माता धाम में गूंजा जयकारा

डिजिटल न्यूज़ पतुलखी/सीधी

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर ग्राम पतुलखी स्थित बूढ़ी माता मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और नारी शक्ति का संगम देखने को मिला। यहां आयोजित महाकन्या पूजन में 1008 से अधिक कन्याओं का पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानकर सम्मानित किया गया। इस अनूठे धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र में विशेष आकर्षण मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा।

इस भव्य आयोजन में सीधी के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं थे जहां कन्याओं को सुसज्जित रूप से विराजमान देखकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। वैदिक परंपराओं और धार्मिक विधि-विधान के साथ कन्याओं के चरण पखार कर तिलक लगाया गया, पुष्प-माला अर्पित की गई और आरती उतारकर उनका पूजन किया गया।

श्रृंगार के साथ बेटी सम्मान का संदेश

इस कन्या पूजा की खास बात यह रही कि कन्याओं को केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उनके सम्मान और उपयोगिता का भी ध्यान रखा गया। उन्हें श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। दैनिक उपयोग की सामग्री देकर दक्षिणा सहित ससम्मान विदाई दी गई।

आस्था के साथ क्षेत्र में सामाजिक संदेश भी

बूढ़ी माता धाम में आयोजित इस कन्या पूजन ने धार्मिक आस्था के साथ बेटियों के सम्मान, नारी शक्ति और सनातन सांस्कृतिक परंपराओं का संदेश दिया। आयोजन में उमड़ी श्रद्धा और कन्याओं के प्रति सम्मान का भाव ग्राम पतुलखी के लिए यादगार बन गया।

Created On :   19 Oct 2026 12:59 PM IST

Tags

Next Story