- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- तीन दिन में तीन सड़क हादसे, चार...
उमरिया न्यूज: तीन दिन में तीन सड़क हादसे, चार मौत, 12 घायल

डिजिटल न्यूज उमरिया जिले में पहली बार सड़क हादसों की रोकथाम व सुरक्षित यातायात के लिए एक साथ दो प्रभारियों का प्रयोग शुरुआती तौर पर मैदानी स्तर पर सकारात्मक नजर नहीं आ रहा। गुरुवार की शाम घुलघुली जरहा मोड़ पर दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों ने स्थल पर दम तोड़ दिया। तीन घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।पिछले 72 घंटे में यह तीसरा हादसा था। इन अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल तीन की मौत व 12 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं।गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। जरहा चौक के समीप कौड़िया पुल के पास यह हादसा हुआ। घुलघुली बाजार से धनवाही लौट रहे बाइक क्रमांक एमपी एमपी 54 जेड बी 3918 सवार युवक अमृत लाल पिता प्यारे लाल बैगा (25), सागर (30), कैलाश पिता रामबली बैगा (24) मोड़ पर सामने से आ रही बाइक एमपी 54 एम 1263 से टकरा गए। बाइक सवार मंगल कोल अपने नाती शंकर कोल के साथ घुलघुली के पहले मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। भीषण टक्कर में कैलाश बैगा व अमृत लाल बैगा की सिर व शरीर में गंभीर चोटों के चलते स्थल पर ही मौत हो गई। शेष अन्य घायलों को नौरोबाद व उमरिया अस्पताल भेजा गया है। केस - 1: एक मृत, तीन घायल 06 अक्टूबर को एनएच-43 में करकेली पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर हुई थी। दिन के उजाले में वाहन दुर्घटना में रामकृपाल (48) निवासी नौरोजाबाद नामक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पत्नी व दो बच्चे जख्मी हालत में अस्पताल कराये गये थे। केस - 2: दो चार पहिया की टक्कर 07 अक्टूबर को एनएच-43 में सिविल लाइन चौकी के भरौला गांव पेट्रोल पंप के समीप दो चारपहिया वाहनों में टक्कर हो गई थी। रात्रि के अंधेरे में हुए इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं थीं। आनन-फानन में इन्हें अस्पताल लाया गया, हादसे में छह घायल थे। ये हो रहे प्रयास * ग्रामीण क्षेत्रों व हाइवे पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने जागरूकता अभियान के तहत गांव जाकर अभियान चला रहे हैं। बगैर हेलमेट व सीटबेल्ट के वाहन चालकों पर कार्रवाई होती है। हाइवे पर दुर्घटना वाले स्थलों का चयन करने संबंधित विभाग से बात की है, जहां आवश्यक है रोड मार्किंग व सोलर स्टैंड लगाकर हादसे को रोकने प्रयास जाएंगे। * - प्रियंका शर्मा, प्रभारी यातायात, उमरिया।
Created On :   9 Oct 2026 3:47 PM IST
Next Story












