मोदी के हाथों करवाएंगे "हरिहर तीर्थ" का लोकार्पण, श्रीराम कथा के समापन पर स्वामी रामभद्राचार्य ने किया वादा

मोदी के हाथों करवाएंगे हरिहर तीर्थ का लोकार्पण, श्रीराम कथा के समापन पर स्वामी रामभद्राचार्य ने किया वादा
रामराजा पर्वत पर जगन्नाथ भगवान की स्थापना भी होगी

डिजिटल डेस्क, विजयराघवगढ़। कटनी नदी और महानदी के संगम पर हरिहर तीर्थधाम अत्यंत पावन है। रामराजा पर्वत पर जगन्नाथ भगवान की स्थापना भी होगी। भगवान परशुराम की 108 फीट की प्रतिमा, नौ देवियों की स्थापना, विराट रूप के दर्शन, रामलला का दिव्य मंदिर, माता शबरी का भारत माता का मंदिर इस तीर्थ क्षेत्र को समूचे विश्व में ख्याति दिलाएगा।

हरिहर तीर्थ के निर्माण के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण कराएंगे यह हमारा वचन है क्योंकि 2024 में मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, ये मेरी भविष्यवाणी है। संजय भी बड़ी जीत के साथ सरकार में मंत्री बनेंगे क्योंकि प्रदेश में पुन: सरकार बनने वाली है यह बात तुलसी पीठाधीश्व स्वामी जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने हरिहर तीर्थ राम राजा पहाड़ में श्रीराम कथा के दौरान कही। अंतिम दिवस भगवान श्रीराम का माता शबरी के प्रति प्रेम का सुंदर प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।

संजय पाठक ने जताया आभार

श्रीराम कथा एवं हरिहर तीर्थ भूमिपजन सप्ताह के समापन पर अपने सेवा न्यास के संजय पाठक ने इस धार्मिक आयोजन आए साधु-संतों सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सभी जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र की जनता, जिला एवं पुलिस प्रशासन का आभार माना।

निषादराज की प्रतिमा स्थापना का भूमिपूजन

भगवान श्रीराम के भक्त गुहराज निषादराज के भव्य मंदिर एवं अष्ठधातु की प्रतिमा स्थापना के लिए महानदी के संगम तट पर पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों ने कुदाली चलाकर भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मत्स्य पालन एवं सिंचाई मंत्री तुलसी सिलावट थे एवं विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की अध्यक्षता ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक जीतू जिराती थे। इस दौरान माझी समाज के जिलाध्यक्ष महेश सोंधिया, जिला महामंत्री प्रकाश रैकवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   17 Jun 2023 12:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story