Arshdeep Apologize Ravichandran Ashwin: अर्शदीप सिंह ने बनाई टॉप-5 गेंदबाजों की सूची, इस बॉलर को बताया फेवरेट, जाने अश्विन से क्यों मांगी माफी

अर्शदीप सिंह ने बनाई टॉप-5 गेंदबाजों की सूची, इस बॉलर को बताया फेवरेट, जाने अश्विन से क्यों मांगी माफी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी टॉप-5 भारतीय गेंदबाजों की सूची बताई है। उन्होंने इस सूची में भुवनेश्वर कुमार का नाम सबसे पहले रखा है वहीं, दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को सबसे नीचे रखा है। अर्शदीप ने लिस्ट में अपना मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल का भी नाम शामिल किया है। भुवनेश्वर कुमार को उन्होंने अपना पसंदीदा गेंदबाज बताया है।

अर्शदीप सिंह ने एक पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए अपनी टॉप-5 लिस्ट चुनी थी। उन्होंने कहा, "मैं एश भाई (रविचंद्रन अश्विन) को आखिरी स्थान पर नहीं रखना चाहता, लेकिन कोई पोजीशन खाली नहीं है, इसलिए वो नंबर-5 पर होंगे। वे महान क्रिकेटर हैं और IPL में पंजाब किंग्स में वो मेरे सबसे पहले कप्तान थे। सॉरी एश भाई, मैं आपको पर्सनल मैसेज ।

अर्शदीप की टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट

भुवनेश्वर कुमार

मोहम्मद शमी

कुलदीप यादव

युजवेंद्र चहल

रविचंद्रन अश्विन

अर्शदीप सिंह ने भुवनेश्वर कुमार को अपना पसंदीदा गेंदबाज बताते हुआ कहा, "मैं भुवनेश्वर कुमार को पहले नंबर पर रखूंगा, क्योंकि वो मेरे फेवरेट हैं। मुझे वो बहुत पसंद हैं, इसलिए उनका पक्ष लेना तो बनता है। मैं दूसरे नंबर पर शमी भाई को रखूंगा, क्योंकि वो किसी भी पिच पर सीम के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं।"

वनडे और टी-20 में अर्शदीप ने कितने विकेट झटके?

अर्शदीप सिंह अब तक 18 ओडीआई मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 30 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अगर बात टी-20 की करें तो वह इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 91 टी-20 मैच खेलते हुए 135 विकेट अपने नाम किए हैं।

Created On :   4 Aug 2026 1:27 PM IST

Tags

Next Story