KS Bharat Retirement: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के प्लेयर का चौंकाने वाला फैसला, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर/ बल्लेबाज केएस भरत ने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपने संन्यास की जानकारी शेयर की। भरत की उम्र केवल 32 साल है, इतनी कम उम्र में संन्यास लेकर उन्होंने फैंस से लेकर एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है।
भरत का इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए कई अहम मौकों पर विकेट के पीछे अच्छी भूमिका निभाई। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, उसके बाद से वह टीम इंडिया जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भरत ने टीम इंडिया के दो पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों लीजेंड्स की कप्तानी में खेलना उनके करियर का सबसे खास पल रहा। भरत ने कहा कि दोनों दिग्गजों से मिला सपोर्ट और गाइडेंस उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।
उन्होंने लिखा, 'गर्व के साथ, मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करता हूं। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। इस सफर में मुझे बहुत धैर्य और शक्ति की आवश्यकता पड़ी, लेकिन टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करना हर पल के लायक था। धन्यवाद, बीसीसीआई और उन सभी कोचों और मैनजमेंट को जिनसे मैं अपने करियर में मिला और जिन्होंने मुझे बिना शर्त समर्थन दिया। मेरे सभी साथियों को, मैं उन सभी पलों और उपलब्धियों के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं जो हमने साथ बिताए, जिन्होंने मेरे करियर में मेरी मदद की और आप सभी के बिना मेरे लिए अपने सपने को साकार करना और इतने सालों तक इस खेल को खेलना संभव नहीं था।'
यह भी पढ़े -यशस्वी जायसवाल...ऋतुराज गायकवाड़ या फिर कोई और, AFG के खिलाफ ODI सीरीज में कौन होगा विराट कोहली का रिप्लेसमेंट?
भरत के करियर की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से करीब 21 की औसत से 221 रन निकले हैं। बल्लेबाज के रूप में तो उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया, इसी के चलते उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया था।
Created On :   4 Jun 2026 8:39 PM IST





