टी-20 विश्व कप में भारत को धोनी के अनुभव की जरूरत : कोच

India needs Dhonis experience in T20 World Cup: coach
टी-20 विश्व कप में भारत को धोनी के अनुभव की जरूरत : कोच
टी-20 विश्व कप में भारत को धोनी के अनुभव की जरूरत : कोच
हाईलाइट
  • टी-20 विश्व कप में भारत को धोनी के अनुभव की जरूरत : कोच

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। महेंद्र सिंह धोनी को इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए, अगर आईपीएल कोरोनावायरस के कारण हो नहीं पाता है तो भी। यह कहना है धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी का।

आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन के बाद आईपीएल के रद्द होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

बनर्जी ने रांची से आईएएनएस से बात करते हुए कहा, विश्व कप में आपको अनुभव चाहिए होता है। ऋषभ पंत अभी सीख रहे हैं और मुझे नहीं लगता कि राहुल विश्व कप में एक विकेटकीपर के तौर पर सही रहेंगे, वो भी तब जब धोनी चयन के लिए उपलब्ध हों।

बनर्जी ने कहा, हम सभी जानते हैं कि धोनी अपने साथ क्या ला सकते हैं। गेंदबाज इसके बारे में हर बार बोलते रहते हैं। वह आईपीएल के लिए तैयार थे और वो वनडे विश्वकप के बाद से नहीं खेले हैं लेकिन मैंने उनसे बात की थी और उन्हें चेन्नई में अभ्यास करते हुए देखा था। उन्हें देखकर कभी नहीं लगा कि वह खेल से दूर थे।

बनर्जी से जब पूछा गया कि धोनी जब रांची से चेन्नई के लिए जा रहे थे तब उन्हें धोनी को देखकर क्या लगा? इस पर कोच ने कहा, हमेशा की तरह शांत। वह ज्यादा कुछ बताते नहीं है लेकिन मैंने उन्हें कभी चिंता करते हुए नहीं देखा। वह हमेशा हंसते रहते हैं।

सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में कहा था कि धोनी के लिए वापसी करना मुश्किल होगा। बनर्जी ने कहा, भारतीय टीम को विकेट के पीछे उनकी जरूरत है,वह मूल्यवान हैं। मध्य क्रम में वो अभी भी पारी को संभाल सकते हैं।

 

Created On :   27 March 2020 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story