उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर

Indian cricketers making achievements in IPL
उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर
आईपीएल उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर
हाईलाइट
  • आईपीएल में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर

डिजिटल डेस्क, दुबई। आईपीएल में श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल और रिद्धिमान साहा जैसे भारतीय खिलाड़ी बल्लेबाजी में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अय्यर ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान टी20 क्रिकेट में 4000 रन के आंकड़े को पार किया जबकि रिद्धिमान ने आईपीएल में 2000 रन पूरे किए।

अय्यर ने नाबाद 47 रन बनाकर दिल्ली को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 4022 रन बना लिए हैं। आईपीएल में अय्यर ने 80 मैचों में 2247 रन बनाए हैं।

इस बीच, रिद्धिमान ने हैदराबाद के लिए 18 रन बनाने के साथ ही आईपीएल में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। उनके आईपीएल में अब 2005 रन पूरे हो चुके हैं। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में रिद्धिमान ने 198 मैचों में 3472 रन बनाए हैं।

पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल ने मंगलवार को आईपीएल में 3000 रन पूरे किए। उन्होंने आईपीएल की 80 पारियों में 3027 रन बनाए हैं।

 

(आईएएनएस)

Created On :   23 Sep 2021 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story