IND vs AFG ODI 2026: वनडे सीरीज का शेड्यूल आया सामने, कब और कहां टीमों का होगा आमना-सामना यहां देखें वेन्यू और तारीख

वनडे सीरीज का शेड्यूल आया सामने, कब और कहां टीमों का होगा आमना-सामना यहां देखें वेन्यू और तारीख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच के बाद अब दोनों टीमों के बीच 3 ODI सीरीज खेली जाएगी। यह मैच शनिवार से शुरू हो रहा है। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। हर्ष दुबे, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार की यह पहली वनडे सीरीज खेलने जा रहे है। विराट कोहली इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हैं, इसलिए उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है। हर ONE डे सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 2027 में भारतीय टीम को वनडे विश्व कप खेलना है।

भारत और अफगानिस्तान इससे पहले वनडे में 4 बार आमने-सामने हुआ है, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. 3 मैच भारत ने जीते और 1 टाई हुआ था। हालांकि सिर्फ वनडे नहीं, बल्कि किसी भी फॉर्मेट में अफगानिस्तान भारत के खिलाफ जीत नहीं पाया है। वनडे में राशिद खान और मोहम्मद नबी नजर आएंगे, जो अपने अनुभव से भारतीय खिलाड़ियों को टक्कर दे सकते हैं।

टीम इंडिया और अफगानिस्तान इससे पहले ओडीआई में चार बार भिड़ चुकी हैं। जिसमें से 3 मैच भारत ने जीते और 1 मुकाबला टाई रहा। रिकॉर्ड के लिहाज से देखें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अगर बात करें दूसरे फॉर्मेंट जैसे कि टी-20 या टेस्ट की तो उसमें भी भारतीय टीम का ही पलड़ा भारी है। विपक्षी टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने अनुभव से भारतीय खिलाड़ियों को टक्कर दे सकते हैं।

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे- शनिवार, 13 जून (धर्मशाला)

दूसरा वनडे- बुधवार, 17 जून (लखनऊ)

तीसरा वनडे- शनिवार, 20 जून (चेन्नई)

वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। टॉस 1 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar App और वेबसाइट पर होगी।

भारतीय स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान का स्क्वॉड

हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, रहमत शाह, फहीद अहमद, राशिद खान, इकराम अली (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजाई, इब्राहिम जादरान, अब्दुल रसूली, नागेलिया खरोटे, केस अहमद, जियौर रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बशीर अहमद

Created On :   10 Jun 2026 12:00 AM IST

Tags

Next Story