IND vs AFG 2nd ODI: रोहित शर्मा ने लिस्ट ए क्रिकेट में 14000 रन पूरे कर बना दिया रिकॉर्ड, दिग्गजों की सूची में दर्ज कराया अपना नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत-अफगानिस्तान के साथ इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, पहला मैच धर्माशाला में खेला गया था। आज (17 जून) दोनों टीमों के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दूसरा ओडीआई मुकाबला खेला गया। इसी बीच टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत की लिस्ट-ए क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे कर दिग्गजों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया हैं। बता दें, लिस्ट-ए क्रिकेट वह होते हैं जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों वनडे मैच शामिल होते हैं।
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में 48 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। वह अर्धशतक से चूक गए लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में चौदह हजार रन पूरे कर लिए। इस सूची में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। विराट कोहली दूसरे नंबर पर है। सौरव गांगुली तीसरे और राहुल द्रविड़ चौथे नंबर पर मौजूद है। अब हिटमैन ने भी खुद को इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा लिस्ट-ए मैच
सचिन तेंदुलकर - 21,999 रन
विराट कोहली - 16,447 रन
सौरव गांगुली - 15,622 रन
राहुल द्रविड़ - 15,271 रन
रोहित शर्मा - 14,038* रन
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस सूची में पहले स्थान पर हैं सचिन तेंदुलकर। दूसरे पर कोहली और तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा आ गए हैं।
भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन (टॉप-5 बल्लेबाज)
सचिन तेंदुलकर- 18426 रन
विराट कोहली- 14797 रन
रोहित शर्मा- 11641 रन
सौरव गांगुली- 11221 रन
राहुल द्रविड़- 10768 रन
रोहित शर्मा अब तक 284 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 33 शतक और 61 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 264 रनों का रहा।
Created On :   17 Jun 2026 8:59 PM IST
