Ben Stokes: आक्रामक अंदाज में टेस्ट खेलना वाले बेन स्टोक्स की कप्तानी का कैसा रहा रिजल्ट? जाने कितने मुकाबले जीते और हारे?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्टोक्स के कप्तानी छोड़ने और टेस्ट से संन्यास लेने की बातें लोगों में चल रही हैं। इसी बीच आइए जानते हैं कि अब तक टेस्ट में स्टोक्स की कप्तानी का रिजल्ट क्या है? वह 43 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं।
कप्तान के रूप में खेलते हुए स्टोक्स ने 43 मैचों की 74 पारियों में बैटिंग करते हुए 32.22 की औसत से 2256 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 155 रनों का रहा।
वहीं गेंदबाजी करते हुए 56 पारियों में इंग्लिश कप्तान ने 28.05 की औसत से 78 विकेट अपनी झोली में डाले, जिसमें उनका मैच बेस्ट फिगर 6/88 का रहा। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है।
बेन स्टोक्स का इंटरनेशनल करियर
स्टोक्स ने अपने इंटरनेशनल करियर में 121 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। टेस्ट की 218 पारियों में उन्होंने 7228 रन बना लिए हैं, जिसमें 14 शतक और 27 अर्धशतक शामिल है। उनका हाई स्कोर 258 रनों का रहा। टेस्ट की 180 पारियों में गेंदबाजी करते हुए स्टोक्स ने 246 विकेट लिए हैं।
ODI और टी-20 में स्टोक्स का कैसा रहा प्रदर्शन?
वनडे की 99 पारियों में उन्होंने 3463 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 24 अर्धशतक लगाए। ओडीआई की 88 पारियों में गेंदबाजी करते हुए स्टोक्स ने 74 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। बाकी टी-20 इंटरनेशनल की 36 पारियों में उन्होंने 585 रन बनाए और 36 पारियों में 26 विकेट लिए।
Created On :   10 Jun 2026 12:41 AM IST







