Rape Case: गुरुग्राम में महिला से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, कॉन्स्टेबल पर भी आरोप

3 people gang-raped by women in Gurugram
Rape Case: गुरुग्राम में महिला से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, कॉन्स्टेबल पर भी आरोप
Rape Case: गुरुग्राम में महिला से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, कॉन्स्टेबल पर भी आरोप

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। कोरोनाकाल से दो गज की दूरी बनाने के बजाय हरियाणा की साइबर सिटी कहलाने वाले गुरुग्राम शहर के पालम विहार में एक कॉन्स्टेबल सहित तीन लोगों ने 28 साल की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकन ने बताया, इस वारदात के बारे में पीड़ता ने कंट्रोलरूम को सूचना दी। एक महिला अधिकारी के साथ पीसीआर वैन को घटनास्थल पर पहुंची। हमने महिला के बयान के आधार पर तीन दुष्कर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला रेवाड़ी जिले की रहने वाली है, फिलहाल गुरुग्राम के राजीव चौक इलाके में रहती है।

एफआईआर के मुताबिक, पुलिस कांस्टेबल ईसान शनिवार की शाम लगभग चार बजे महिला के घर कार से पहुंचा। महिला से उसकी जान-पहचान थी। उसने महिला को कार से लॉन्ग ड्राइव पर चलने का प्रस्ताव दिया। महिला मान गई। वह जब कार में घुसी तो उसने ईसान के दोस्त आहू और मनोज को बैठा पाया। वे कार को पालम विहार स्थित विवाहस्थल मुरली वाटिका ले गए, जहां शराब पीने के बाद तीनों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

 

Created On :   24 May 2020 8:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story