दिल्ली की जेलों के 66 कैदी, 48 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

66 prisoners of delhi jails, 48 employees corona positive
दिल्ली की जेलों के 66 कैदी, 48 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
जेल दिल्ली की जेलों के 66 कैदी, 48 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की जेलों में बंद 66 कैदी और 48 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने आईएएनएस को बताया कि 66 कैदियों के साथ, 48 स्टाफ सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव वाए गए हैं। दिल्ली की जेलों में तीन जेल परिसर हैं - एक तिहाड़ में, जो दुनिया के सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक है, जिसमें नौ केंद्रीय जेल हैं, दूसरा रोहिणी जेल परिसर में केंद्रीय जेल है, और तीसरा मंडोली जेल परिसर है जिसमें छह केंद्रीय जेल हैं।

वर्तमान में दिल्ली की जेलों में 18,528 कैदी बंद हैं, जिनमें तिहाड़ में 12,669 कैदी, मंडोली में 4,018 और रोहिणी में 1,841 कैदी हैं। गोयल ने बताया कि पॉजिटिव पाए जाने वाले 66 कैदियों में से 42 तिहाड़ जेल में बंद हैं जबकि 24 मंडोली जेल में हैं। रोहिणी जेल ने अभी तक कैदियों के बीच किसी भी कोविड मामले की रिपोर्ट नहीं की है।

स्टाफ के 48 संक्रमित सदस्यों में से 34 तिहाड़ जेल में, छह रोहिणी में और आठ मंडोली में तैनात थे। दिल्ली की जेलों में करीब पांच महीने के अंतराल के बाद अब कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने लगे हैं। 4 जनवरी को छोड़कर, आखिरी पॉजिटिव मामला का जुलाई, 2021 में पता चला था।

इस बीच, जेलों में संक्रमण में वृद्धि के बीच, तीन जेल परिसरों में औषधालयों को कोविड देखभाल केंद्र के रूप में नामित किया गया है। शहर में सोमवार को 19,166 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण दर बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई, जो 5 मई के बाद सबसे अधिक है।

आईएएनएस

Created On :   11 Jan 2022 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story