धनपुरी : पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी पर झूला युवक - आपसी विवाद बना कारण

Dhanpuri: Young man hanged after killing his wife - cause for mutual dispute
धनपुरी : पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी पर झूला युवक - आपसी विवाद बना कारण
धनपुरी : पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी पर झूला युवक - आपसी विवाद बना कारण

डिजिटल डेस्क शहडोल । पति-पत्नी के बीच रोज-रोज का घरेलू विवाद दोनों की मौत का कारण बन गया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर बैठा। इसके बाद स्वयं ही फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। यह वाकया धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गरफंदिया में सामने आया है। गरफंदिया के वार्ड नंबर २० निवासी कमलेश कोल (४० वर्ष) पिता विष्णु कोल ने गुरुवार की सुबह पहले अपनी पत्नी चंदा कोल (३६ वर्ष) को कुल्हाड़ी से मारा और कमरे में जाकर फांसी लगा लिया। जानकारी के अनुसार कमलेश कोल मजदूरी करता था। वह नशे का आदी था, इसके कारण पत्नी चंदा से अक्सर विवाद होता था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि होली के दिन से पति-पत्नी शराब का सेवन कर रहे थे। आज सुबह करीब ८ बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ। आस पड़ोस के लोगों ने देखा व सुना भी। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पति ने गुस्से में लात घूंसों से मारा फिर कुल्हाड़ी से सिर में वार कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। पत्नी के मरने के बाद वह कमरे में गया और रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। दोपहर करीब एक बजे कमलेश की भाभी लौटी तो कोई हलचल नहीं मिली। घर जाकर देखा कि पत्नी बरामदे में मरी पड़ी है और पति फांसी पर झूल रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। धनपुरी एसडीओपी, थाना प्रभारी के साथ एफएसएल वैज्ञानिक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आज विवाद बढ़ गया। पति की मार से पत्नी की मौत के बाद आत्मग्लानिवश पति ने भी खुदकुशी कर ली। मर्ग कायम पुलिस जांच कर रही है। गौरतलब है कि धनपुरी थाना क्षेत्र में इस प्रकार की दूसरी घटना है। २६-२७ फरवरी की दरमियानी रात को लकड़ी टाल में काम करने वाले धनपुरी के वार्ड क्रमांक ३ आजाद दफाई गुलजार अहमद ने अपनी पत्नी हबीबुन्निसां की हत्या करने के बाद फंासी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।

Created On :   2 April 2021 12:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story