महिला डॉक्टर से जालसाजों ने हड़प लिए 17 लाख रुपए

Frauds grab 17 lakh rupees from female doctor
महिला डॉक्टर से जालसाजों ने हड़प लिए 17 लाख रुपए
महिला डॉक्टर से जालसाजों ने हड़प लिए 17 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क जबलपुर । गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला डॉक्टर को कॉल कर उनके पति की जीआईएल फाइल को कम्प्लीट करने के नाम पर अंजान जालसाजों ने 17 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर गढ़ा निवासी 68 वर्षीय डॉ. अलका वैद्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि िवगत 5 जनवरी को उनके मोबाइल पर पीके दुबे नामक एक शख्स ने कॉल करके कहा कि उनके पति वी. विनायक वैद्य की जीआईएल फाइल पेंडिंग है। इसे शासकीय आदेश से कम्प्लीट करना है, और इसकी एनओसी के लिए 24 हजार 710 रुपए जमा करने होंगे। इस पर उन्होंने अपने खाते से तीन बार इंटरनेट बैंकिंग से ये रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद दूसरे दिन भी फोन कर कहा कि फाइल को आगे बढ़ाने 1 लाख 89 हजार 320 रुपए  जमा कराने होंगे। इसके बाद अलग-अलग दिनों में फोन करके जालसाजों ने  डॉ. अलका से लगभग 17 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 
 

Created On :   11 Feb 2021 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story