शादी का झाँसा देकर दुराचार -किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा

Misconduct by marrying - marrying another girl
शादी का झाँसा देकर दुराचार -किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा
शादी का झाँसा देकर दुराचार -किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा

डिजिटल डेस्क जबलपुर । ओमती क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती को शादी का झाँसा देकर दैहिक शोषण किए जाने की रिपोर्ट पर आरोपी अनुराग सोनकर के खिलाफ दुराचार का मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कृषि विभाग में कार्यरत अनुराग ने 22 अक्टूबर 2019 को दूसरा पुल स्थित एक होटल में ले जाकर जबरन उसका दैहिक शोषण किया था और शादी करने की बात कहते हुए उसे चुप रहने कहा था। अब वह किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

Created On :   2 Nov 2020 10:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story