MP News: चार साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट, मध्य प्रदेश के पहले DGP को बनाया था शिकार

चार साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट, मध्य प्रदेश के पहले DGP को बनाया था शिकार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित जमीन घोटाले मामले का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। हबीबगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फेथ ग्रुप के संचालक राघवेंद्र सिंह तोमर को अरेस्ट किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित जमीन घोटाले मामले का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। हबीबगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फेथ ग्रुप के संचालक राघवेंद्र सिंह तोमर को अरेस्ट किया है। उनपर आरोप लगे हैं कि राज्य के पहले डीजीपी एचएम जोशी के साथ करोड़ों रुपये जमीन के नाम पर लेकर धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।

पुलिस रिमांड में आरोपी

हबीबगंज पुलिस ने आरोपी को रातीबड़ इलाके से गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अरेस्ट किया था। इसके बाद उसे शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने घोटाले पर क्या कहा?

पुलिस ने इस मामले पर कहा कि ग्राम सेमरी स्थित एचएम जोशी की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन उन्होंने पार्टनरशिप की थी। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर करके एचएम जोशी को पार्टनशिप से बाहर कर दिया और पूरी जमीन अपने नाम करवा ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब दो साल बाद इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बाद मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि कथित फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपी ने जमीन अपने नाम कराई।

4 साल से गायब था आरोपी

पुलिस ने बताया कि साल 2022 में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज बनावाने समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज है। इन्हीं के चलते आरोपी पिछले चार सालों से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन पर फेथ क्रिकेट क्लब बनाया गया है, जहां पर कई नामी क्रिकेटर भी पहुंच चुके हैं। इस मामले में पहले भी आयकर विभाग कार्रवाई कर चुकी है।

Created On :   23 May 2026 2:29 PM IST

Tags

Next Story