May Month Vrat Tyohar 2024: अक्षय तृतीया से लेकर परशुराम जयंती तक इस महीने में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत और त्योहार, पढ़िए पूरी सूची

अक्षय तृतीया से लेकर परशुराम जयंती तक इस महीने में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत और त्योहार, पढ़िए पूरी सूची
  • इस महीने में अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाएगा
  • मई महीने में मोहिनी एकादशी का व्रत आएगा
  • कई बड़े संतों का जन्मदिवस इसी महीने में है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंग्रेजी कैलेंडर का पांचवां महीना मई शुरू होने वाला है। धार्मिक दृष्टि ये यह महीनो काफी खास है। इस महीने में भगवान विष्णु, परशुराम और देवी की उपासना की जाती है। इस महीने में प्रमुख त्योहार अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इसके अलावा मई महीने में वरुथिनी एकादशी, मोहिनी एकादशी, प्रदोष व्रत, कालाष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही मई महीने में भगवान परशुराम जयंती के अलावा कई बड़े संतों का जन्मदिवस आने वाला है। आइए जानते हैं इस महीने में आने वाले प्रमुख व्रत और पर्व की पूरी लिस्ट...

दिनांक

दिन

व्रत और त्योहार

01 मई 2024

बुधवार

मासिक कालाष्टमी

04 मई 2024

शनिवार

बरूथिनी एकादशी

05 मई 2024

रविवार

प्रदोष व्रत

06 मई 2024

सोमवार

मासिक शिवरात्रि

08 मई 2024

बुधवार

मासिक कार्तिगाई

10 मई 2024

शुक्रवार

परशुराम जयंती

11 मई 2024

शनिवार

विनायक चतुर्थी

12 मई 2024

रविवार

शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती

13 मई 2024

सोमवार

स्कन्द षष्ठी

14 मई 2024

मंगलवार

गंगा सप्तमी और वृषभ संक्रांति

15 मई 2024

बुधवार

मासिक दुर्गाष्टमी और बगलामुखी जयंती

16 मई 2024

गुरुवार

सीता नवमी

19 मई 2024

रविवार

मोहिनी एकादशी

20 मई 2024

सोमवार

प्रदोष व्रत है

21 मई 2024

मंगलवार

नरसिंह और छिन्नमस्ता जयंती

23 मई 2024

गुरुवार

कूर्म जयंती

26 मई 2024

रविवार

एकदन्त संकष्टी चतुर्थी

30 मई 2024

गुरुवार

कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   30 April 2024 6:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story