कार्तिक पूर्णिमा: सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा: सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। कल यानी मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा मनाई गई। इस दिन स्नान का खास महत्व है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई। वहीं अयोध्या में आज देव दीपावली भी मनाई जाएगी।  इस बार की कार्तिक पूर्णिमा काफी खास है, क्योंकि शनिवार को राम मंदिर पर आए फैसला आया है। अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इतजाम किए गए हैं। 

हालात सामान्य
राम मंदिर पर फैसले के बाद अयोध्या में हालात सामान्य है। मंदिरों में पूजा-अर्चना हो रही है। सरयू घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नया घाट,राम की पैडी और दशाश्वमेध घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। हनुमान गढ़ी मंदिन में आम दिनों की तरह पूजा हुई। हनुमान गढ़ के पास दुकानें खुली रही है। 

 

कार्तिक महीने में पुण्य की प्राप्ति
कार्तिक महीना साल का सबसे पवित्र महीना होता है। इस दौरान दान, पूजा-पाठ तथा स्नान का बहुत महत्व होता है। यह स्नान सूर्योदय से पूर्व किया जाता है। स्नान कर पूजा-पाठ को खास अहमियत दी जाती है। साथ ही देश की पवित्र नदियों में स्नान का खास महत्व होता है। इस दौरान घर की महिलाएं नदियों में ब्रह्ममूहुर्त में स्नान करती हैं। यह स्नान विवाहित तथा कुंवारी दोनों के लिए फलदायी होता है। इस महीने में स्नान के बाद तुलसी तथा सूर्य को जल अर्पित किया जाता है तथा पूजा-अर्चना की जाती है। यही नहीं तुलसी के पत्तों को खाया भी जाता है जिससे शरीर निरोगी रहता है। तुलसी के पत्तों को चरणामृत बनाते समय भी डाला जाता है। तुलसी के पौधे के पास सुबह-शाम दीया भी जलाया जाता है। 

 

Created On :   12 Nov 2019 2:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story