मकर संक्रांति के दिन करें ये काम, मान सम्मान में हाेगी वृद्धि
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मकर संक्रांति का पावन पर्व सूर्य के उत्तरायण होने पर मनाया जाता है। इस दिन का अपना अलग ही महत्व है। जैसे ही सूर्य उत्तराण होंगे, ऋतु परिवर्तन के संकेत मिलने लगेंगे। इसी शुभ घड़ी में तिल दान करने का अत्यधिक महत्व है। माना जाता है कि इस दिन किया गया दान किसी न किसी रूप में पुण्यफल बनकर लौटकर आता है।
तिथि का महत्व
इस तिथि के महत्व का अनुमान इसी बात से लगाया जाता है कि भीष्म पितामह ने भी अपने प्राण त्यागने के लिए सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार मृत्यु शैया पर किया था। उन्हें इच्छामृत्यु का वरदान प्राप्त था। यहां हम आपको 5 ऐसे कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मकर संक्रांति के दिन करने से उसका लाभ आपको अपने जीवन में नजर आने लगता है।
-इस दिन तिल के तेल से शरीर पर मालिश कर उबटन लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का शरीर ही नहीं मन भी निखर आता है। स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन देखने मिलता है। सूर्य के प्रभाव से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
-तिल का हवन भी सकारात्मक शक्तियों में वृद्धि करने वाला बताया गया है। ऐसा करने से आपके जीवन के अनेक दोषों का नाश होता है। घर में सुख शांति आती है एवं बुरी शक्तियां दूर रहती हैं।
-इस दिन तिल का अत्यधिक महत्व अतः इस दिन तिल से स्नान, पूजन के अतिरिक्त तिल का सेवन भी करना चाहिए। तिल से बनी चीजों को खाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।
-मकर संक्रांति के दिन दान के महत्व को नकारा नही जा सकता। यदि आप शाॅल, कंबल और तिल दान कर रहे हैं तो फिर खिचड़ी का दान का और गाय को चारा खिलाना भी ना भूलें। ऐसा करने से आपको विष्णुदेव और सूर्यदेव का आशीर्वाद साथ ही प्राप्त होता है और आपका मान बढ़ता है।
Created On :   11 Jan 2018 2:30 AM GMT