कुर्बानी का पर्व ईदुज्जुहा मनाया गया आज - कलेक्टर ने दी बधाई 

Eiduzhuha, the festival of sacrifice was celebrated today - the collector congratulated
कुर्बानी का पर्व ईदुज्जुहा मनाया गया आज - कलेक्टर ने दी बधाई 
कुर्बानी का पर्व ईदुज्जुहा मनाया गया आज - कलेक्टर ने दी बधाई 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । कलेक्टर भरत यादव एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज सुबह रानीताल ईदगाह पहुँचकर मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश हजरत मौलाना मोहम्मद हामिद अहमद को ईद पर बधाई दी । कुर्बानी का पर्व ईदुज्जुहा बकरीद शनिवार को परम्परागत अकीदत और आस्था के साथ मनाया गया। इस्लामी धर्मग्रंथों के अनुसार लगभग 5 हजार वर्ष पूर्व पैगम्बर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अपने खुदा के हुक्म पर अपने प्रिय फर्जन्द हजरत इस्माईल को कुर्बानी के वास्ते पेश किया था। दरअसल यह एक इम्तेहान था, जिसमें हजरत इब्राहीम अलै. कामयाब हुए। हजरत इस्माईल अलै. के बदले में एक चौपाये की कुर्बानी कबूल हुई। इस महान यादगार के उपलक्ष्य में दुनिया भर के मुस्लिम ईदुज्जुहा पर जानवरों की कुर्बानी पेशकर खुदा के हुजूर में अपनी बंदगी का सबूत पेश करते हैं। मुफ्ती-ए-आजम हजरत मौलाना मो. हामिद अहमद सिद्दीकी ने सभी को ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए पर्व को शालीनता के साथ मनाने की गुजारिश की । मौलाना साहब ने शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के मद््देनजर ईद पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
निगम के इंतजाम
 निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह ने ईदुज्जुहा पर्व पर मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं जल वितरण व्यवस्था की ।अधिकारियों को आदेश जारी कर व अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अपर आयुक्त  राकेश अयाची प्रभारी अधिकारी  हैं।
 

Created On :   1 Aug 2020 8:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story