इन रंगों में करें माता का श्रंगार, मिलेगी शक्ति-ऐश्वर्य

Navratri With Colours: Significance of nini days and 9 colours
इन रंगों में करें माता का श्रंगार, मिलेगी शक्ति-ऐश्वर्य
इन रंगों में करें माता का श्रंगार, मिलेगी शक्ति-ऐश्वर्य

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नवरात्र पर मां दुर्गा की आराधना कई प्रकार से की जाती है। मां शक्ति को लाल पुष्प अतिप्रिय है। यह रंग माता को प्रसन्नता प्रदान करने वाला बताया गया है, किंतु 9 देवियों का श्रंगार दिन के अनुसार करना शुभ फलदायी बताया गया है। जिस मां शैलपुत्री को पीले, ब्रम्हचारिणी को हरे, चंद्रघंटा को हल्के भूरे रंग का श्रंगार अतिप्रिय है उसी प्रकार अन्य देवियों के श्रंगार भी उनके प्रिय रंग के अनुसार ही करना चाहिए। बताया जाता है कि ऐसा करने से माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है...

कुष्मांडा: नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप को पूजा जाता है। इन्हें केसरिया रंग की चुनरी अर्पित करना उत्तम होगा। ऐसा करने से ध्यान साधना में एकाग्रता आती है औश्र कठिनाईयां दूर होती हैं। 

स्कंदमाता: पांचवा दिन स्कंदमाता का है। इस दिन भक्तगण अगर सफेद रंग की चुनरी मां को अर्पित करते हैं तो घर में सुख समृद्धि आती है। 

कात्यायनी: छठा दिन कात्यायनी देवी का होता है। इस दिन लाल रंग की चुनरी मां को अर्पित की जाती है। यह रंग मां को अधिक प्रिय है। कहा जाता है कि लाल रंग का श्रंगार माता को भव्यता प्रदान करता है और उनके शक्ति स्वरूप को दर्शाता है। 

कालरात्रि: नवरात्र के सातवें दिन मां के कालरात्रि स्वरुप की पूजा की जाती है। इस दिन नीले रंग की चुनरी मां को अर्पित की जाती है। ऐसा करने से मां भक्तों पर धन और वैभव प्रदान  करती हैं। पूर्ण श्रंगार में भी नीले रंग का ही प्रयोग करना चाहिए।  

महागौरी: नवरात्र के आठवें दिन महा गौरी स्वरूप की पूजा अर्चना होती है। इस दिन मां को गुलाबी रंग की चुनरी अर्पित करना अति शुभ होता है। महागौरी का स्वरूप ममतामयी बताया गया है। गुलाबी श्रंगार से वे संतान का वरदान देती है।

सिद्धिदात्री: नौवां दिन सिद्धिदात्री देवी का होता है। इस दिन बैंगनी रंग की चुनरी मां को अर्पित करने  की जाती है। इस रंग के श्रंगार से रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। 

Created On :   23 Sep 2017 6:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story