मंदिर निर्माण में जोड़ेंगे एक करोड़ परिवार - विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने दी जानकारी 

One crore families will add to temple construction - Milind Parande gave information
मंदिर निर्माण में जोड़ेंगे एक करोड़ परिवार - विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने दी जानकारी 
मंदिर निर्माण में जोड़ेंगे एक करोड़ परिवार - विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने दी जानकारी 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । वर्तमान में देश के सामने कोरोना वायरस का संकट खड़ा हुआ है, लेकिन हमें विश्वास है, जल्द ही इस महामारी पर देशवासी विजय प्राप्त करेंगे। अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर विहिप हमेशा ही भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर जल्द से जल्द तैयार हो, इसके लिए विहिप कार्यकर्ता देश के एक करोड़ परिवारों से आर्थिक मदद लेंगे। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने नगर प्रवास के दौरान पत्रवार्ता में दी। उन्होंने लव जेहाद, गौ-हत्या और धर्मांतरण को लेकर चिंता जताते हुए विहिप कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कहा। श्री परांडे बताया कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही विहिप एक बड़ा अभियान शुरू करेगा। श्री परांडे ने कोरोना को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि कोरोना का मुकाबला करने में केन्द्र सरकार ने बहुत अच्छे कदम उठाए हैं। 
पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की ली बैठक - शहर प्रवास पर आए श्री परांडे ने सोमवार की सुबह प्रांत पदाधिकारियों के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा करने के बाद शाम 6 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, प्रांत मंत्री राजेश तिवारी, संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्र मंत्री राजेश तिवारी, आलोक सिंह, विजय यादव, संजय तिवारी व अन्य मौजूद रहे। 
 

Created On :   15 Sep 2020 9:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story