साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 06 जनवरी से 12 जनवरी तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 06 जनवरी से 12 जनवरी तक

मेष लग्नराशि (Aries):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 06 जनवरी से 12 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह  मेष राशि वालों को कुछ अच्छे लाभ प्राप्ति के योग रहेंगे। पुराने अटके हुए कार्य इस सप्ताह पूर्ण हो सकते है। किसी प्रकार का रुका हुआ धन इस सप्ताह आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेगी। सप्ताह का मध्य भाग आपको कुछ परेशानी दे सकता है। सेहत का ध्यान रखें तथा कार्यक्षेत्र में सतर्कता बनाएं रखे। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। सप्ताह के अंत में धन खर्च होने के योग बन रहे है।  

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके दाम्पत्य जीवन में  खुशहाली बढ़ सकती है। धन लाभ की प्राप्ति के लिहाज से यह सप्ताह बहुत अच्छा रह सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। कार्यस्थल पर लोगों के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में  कुछ मानसिक तकलीफ आपको हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों  के साथ आपके मतभेद संभव है अतः वाणी पर संयम रखे। सप्ताह का अंत लाभकारी रहेगा। यात्राओं से लाभ मिल सकता है।  

मिथुन लग्नराशि (Gemini):➤ ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। सेहत सम्बन्धी विकार आपको परेशान कर सकते है अतः सेहत का ध्यान रखे। धन खर्च की अधिकता बनी रह सकती है। इस सप्ताह आपका वैवाहिक जीवन कुछ तनाव भरा बना रह सकता है। अतः आपसी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में आप पर काम काज का दबाव अधिक रह सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद तथा तनावों से अपने आप को दूर रखे। सप्ताह का अंतिम भाग राहत देने वाला रहेगा। धन लाभ की भी सम्भावना रहेगी।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ ॐ इस सप्ताह कर्क राशि वालों को नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में तरक्की मिलने की सम्भावना रहेगी। अचानक धन लाभ के योग रहेंगे। छात्र वर्ग का प्रदर्शन इस सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में  सेहत से सम्बंधित कोई तकलीफ आ सकती है। इस सप्ताह यात्राओं की अधिकता रहेगी तथा उस पर आपका धन भी अधिक खर्च हो सकता है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको कुछ अच्छे समाचार तथा लाभ प्राप्त हो सकते है। संतान से सुख तथा सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह लग्नराशि (Leo):➤ ॐ इस सप्ताह  सिंह राशि वालों को नौकरी से सम्बंधित अच्छे समाचार मिल सकते है। जो जातक काम काज को लेकर प्रयासरत है उनकी मनोकामना इस सप्ताह पूर्ण हो सकती है। धन को लेकर चल रही परेशानियां इस सप्ताह दूर हो सकती है तथा आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूती मिल सकती है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा किन्तु सप्ताह के मध्य में कुछ चिंता उत्पन्न हो सकती है। संतान को लेकर भी कुछ समस्या बन सकती है। आपका घरेलु जीवन अच्छा बना रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग किसी यात्रा तथा अनचाहे खर्च की और संकेत कर रहा है।  
 
कन्या लग्नराशि (Virgo):➤
ॐ इस सप्ताह कन्या राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में  अधिक दौड़ भाग करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें लाभकारी रहेगा। किसी दूसरे के मामले में दखलंदाजी देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। धनलाभ के लिहाज से सप्ताह आपके पक्ष में बना रहेगा। छात्र वर्ग को अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। आपका पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन आराम से चलेगा। घर में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी किन्तु सर्दी जुखाम से परेशान हो सकते है।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ ॐ इस सप्ताह तुला राशि वालों को सेहत से सम्बंधित तकलीफें परेशान कर सकती है, विशेषकर हड्डियों तथा मांसपेशियों का दर्द। नौकरी तथा व्यापार में स्थितियां सामान्य बनी रहेगी। नौकरी वर्ग के लिए यह सप्ताह विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस सप्ताह आपको जॉब में तरक्की तथा नए जॉब ऑफर मिल सकते है। आलस के कारण कार्यो की गति धीमी पड़ सकती है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक मेहनत के उपरांत सफलता की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी द्वारा धन लाभ की प्राप्ति संभव है।   

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को अपनी आर्थिक स्तिथि को अच्छा करने के लिए कई शुभ अवसर प्राप्त हो सकते है। आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। विवाह हेतु इक्षुक जातको को इस सप्ताह अच्छे रिश्ते मिल सकते है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में कुछ व्यर्थ का तनाव आपको परेशान कर सकता है। इस सप्ताह आप धन का व्यय अधिक कर सकते है। सेहत का ध्यान रखे। वाणी पर संयम रखना आपके लिए हितकर साबित हो सकता है। छात्रों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा।   

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ ॐ इस सप्ताह धनु राशि के वालों को अपने करियर तथा व्यापार को लेकर व्यस्त रह सकते है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित लोगों से मिलना आपको लाभ दिला सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के जातकों पर कार्य का बोझ अधिक बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। धन सम्बन्धी विषयो में सावधानी बरतें  उचित रहेगा। शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते है। सेहत का ध्यान रखें सप्ताह के अंत में  कुछ दिक्क़ते हो सकती है। व्यर्थ का धन खर्च हो सकता है।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ ॐ इस सप्ताह मकर राशि वालों को अधिक दौड़ भाग के चलते कुछ शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह की गयी यात्राओं में परेशानी आ सकती है। धनलाभ के लिहाज से सप्ताह ठीक बना रहेगा। लाभ के नए स्त्रोत आपको मिल सकते है। ननिहाल तथा ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते है। सप्ताह के अंतिम भाग में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ दिलाएगा। व्यापार से जुड़े जातको को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी भी प्रकार के खर्च से बचे।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को किसी बात को लेकर मन में बैचेनी बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेगी किन्तु आपका मन कार्यो से भटक सकता है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह कड़ी मेहनत वाला रहेगा। संतान को लेकर इस सप्ताह आप परेशान हो सकते है। धन सम्बन्धी मामलों में आपको कुछ तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल ठीक बना रहेगा। क्रोध तथा अहंकार करने से बचे। गलत खान पान के चलते स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है  

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ ॐ इस सप्ताह मीन राशि वालों को मान सम्मान की प्राप्ति के योग रहेंगे। इस सप्ताह भाइयों द्वारा आपको किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यो को लेकर मानसिक उलझने बनी रह सकती है।  दैनिक सुखों में आप कुछ कमी महसूस कर सकते है। छात्रों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग अचानक धन का लाभ करा सकता है। दान धर्म पर कुछ धन खर्च हो सकता है।

 

कलाशान्ति ज्योतिष
Call: - +91-6261231618
http://www.kalashantijyotish.com

 

Created On :   3 Jan 2020 1:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story