साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक

मेष लग्नराशि (Aries): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार तथा मित्रो के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे तथा मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे। भाग्य का साथ कुछ कमजोर रहने से कार्यो में रुकावट तथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां सामान्य बनी रहेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातको को लाभ प्राप्ति के योग बन सकते है। सुखों में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा विलासिता की सामिग्री पर खर्चा कर सकते है। 

वृषभ लग्नराशि (Taurus): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह काम में विघ्न आने की संभावना रहेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे। काम में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके काम की प्रसंशा होगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे।यश कीर्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह में अनेक प्रकार के लाभों की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी तथा समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखे अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते है। दांतो में तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, सचेत रहे। व्यापारिक साझेदारो के मध्य मतभेद की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है। माता को तकलीफ रह सकती है। नौकरी में  स्तिथि सामान्य रहेगी। 

कर्क लग्नराशि (Cancer): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह खर्चो में वृद्धि हो सकती है कुछ व्यर्थ के खर्चे भी संभव है। खर्चो के हिसाब से धन का आगमन भी होगा। लाभ के नए रास्ते मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में संतान तथा शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा नयी नौकरी के ऑफर मिल सकते है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। यात्राओं के योग बन रहे है।

सिंह लग्नराशि (Leo): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है। तथा व्यर्थ का खर्चा हो सकता है। नौकरी और व्यापार की तलाश में भटक रहे जातको को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है। सरकारी कार्यो में सफलता के योग है। पिता तथा पिता तुल्य लोगों से वैचारिक मतभेद संभव है। जमीन जायदाद से सम्बंधित कार्य में सफलता मिल सकती है। यात्रा हो सकती है। धन प्राप्त हो सकता है

कन्या लग्नराशि (Virgo): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातको को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है तथा नयी जॉब की प्राप्ति के योग बन सकते है। किसी प्रकार की मानसिक उलझने बनी रह सकती है। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी से मनमुटाव की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है। व्यापार को लेकर किसी प्रकार के निर्णय में जल्दबाज़ी करने से बचे। स्वास्थ्य को लेकर कोई तकलीफ बनी रह सकती है।

तुला लग्नराशि (Libra): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह नया व्यापार/नौकरी के अवसर मिल सकते है। धन प्राप्ति के लिए प्रयास करेंगे तथा सफल भी होंगे। कार्य क्षेत्र और परिवार में बड़े बुजुर्गो से वैचारिक मतभेद रह सकते है। स्वयं पर विश्वास रखे और कर्म करते रहे भाग्य का साथ मिलता रहेगा। बोलचाल में निखार बढ़ने से कार्य आसानी से होंगे। कोई धार्मिक कार्य में भाग ले सकते है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह धन की स्तिथि अच्छी बन सकती है। नए लोगो से संपर्क हो सकते है जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते है। व्यापारिक तथा नौकरी वर्ग के जातको के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई जरूरी डिसीजन ले सकते है। इस सप्ताह यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने पराक्रम के सहारे सभी कार्यो को पूर्ण करेंगे। मान सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे है। आपकी वाणी द्वारा आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। अगर आप लेखन के कार्य में है तो अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते है। फिजूल के खर्चे परेशान कर सकते है। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। 

मकर लग्नराशि (Capricorn): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह के उत्तर दिशा की और नौकरी तथा व्यापार से सम्बंधित किसी यात्रा पर जा सकते है। पुरानी चल रही कोई बीमारी ठीक होती नज़र आएगी। आप अपने लिए कुछ कपडे तथा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी पर खर्चा कर सकते है। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है। आपके बैंक बेलेन्स में बढ़ोत्तरी के अच्छे अवसर बन सकते है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह आप मनोरंजन अथवा घूमने-फिरने की तरफ अधिक ध्यान दे सकते है,  तथा सुख सुविधाओं पर खर्च कर सकते है। छात्रों के लिए समय अच्छा व्यतीत हो सकता है। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा बना रहेगा। लाभ की नई स्तिथियां उतप्न्न होगी। छात्रों को अपने परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान की और से शुभ समाचार प्राप्त होंगे मानसिक उलझनों के चलते सेहत गड़बड़ा सकती है।
    
मीन लग्नराशि (Pisces): कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक - ॐ इस सप्ताह शुरुआत से ही भाग्य का सहयोग मिलेगा। धन को लेकर स्तिथियां पहले से और अधिक मजबूत होगी। नौकरी तथा व्यवसाय कर रहे जातको के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। कार्यो में मनोकुल परिणाम प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।खान-पान के मामले में सतकर्ता रखे।

 

 

Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com 

Created On :   9 Jan 2021 2:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story