साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक

मेष लग्नराशि (Aries):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह मेष राशि वालों को अपने व्यापारिक क्षेत्रों में तरक्की के योग बन रहे है। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग को अपने कार्य क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कार्यों को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते है। इस सप्ताह अचानक धन प्राप्ति के योग उत्पन्न हो सकते है। प्रेम संबंधों के लिहाज से सप्ताह लाभकारी बना रह सकता है। सप्ताह के मध्य में आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है तथा सेहत ख़राब हो सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में आप मानसिक परेशानियों से घिर सकते है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते है।    

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती है। सेहत से सम्बंधित तकलीफे आपको बनी रह सकती है। अनावश्यक धन का व्यय होने की सम्भावना रहेगी। धन का लेन देन करते समय सतर्क रहे। माता पिता की सेहत का ध्यान रखे। कार्यक्षेत्र में आप अधिक परिश्रम करेंगे। नौकरी कर रहे जातको को कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा तथा उन्नति के अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। छात्रों को इस सप्ताह अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। संतान सुख की प्राप्ति इस सप्ताह आपको मिल सकती है।   

मिथुन लग्नराशि (Gemini):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को अपने वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती है। इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारो के साथ आपके रिश्ते ख़राब होने की सम्भावना रहेगी। कार्यक्षेत्र तथा दैनिक जीवन में कुछ कठिनाइयों का अनुभव प्राप्त होगा। रोजगार से सम्बन्धित यात्राएं हो सकती है।  कार्यों को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी रह सकती है। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह काफी उतार चढ़ाव भरा बना रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। इस सप्ताह लोगों से थोड़ा संभलकर रहे कोई आपके सम्मान को ठेस पंहुचा सकता है।  

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह कर्क राशि वालों को शुरूआती दिनों में कुछ दिक्कतें प्राप्त हो सकती है। कार्य की अधिकता के चलते आप व्यस्त बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य भाग में धन लाभ की स्थितियां के योग बन रहे है। सेहत तथा वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहे। साथ ही साथ किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखे। छात्रों के लिए समय मिलजुला फल देने वाला रहेगा।  

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है। पुराने लोगों से आपका मिलना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़े और छोटे दोनों तरह के लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अचानक धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। इस सप्ताह आंखों तथा हड्डियों के रोग आपको परेशान कर सकते है। पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं अतः अपने खान -पान का उचित ध्यान रखे। पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट कर सकते है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह कन्या राशि वालों को मकान जमीन से जुड़े मामलो में कुछ परेशानी हो सकती है। माता की सेहत को लेकर भी इस सप्ताह आप कुछ परेशान हो सकते है। अचानक धन का लाभ इस सप्ताह आपको प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह बहनों द्वारा आपको किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से सप्ताह आपको लाभ देने वाला रहेगा। सप्ताह का मध्य भाग छात्रों के लिए कुछ तकलीफ वाला बना रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में अपने क्रोध पर संयम रखे। धन का खर्च तथा भाग दौड़ इस सप्ताह बनी रहेगी। इस सप्ताह किसी मांगलिक कार्यों में आप भाग ले सकते है।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह तुला राशि वालों को शुरूआती दिनों में कुछ आलस्य बना रह सकता है। सेहत इस सप्ताह आपकी अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ अधिक रहेगा तथा भाग दौड़ भी अधिक हो सकती है। छात्रों के लिए यह सप्ताह ठीक ठाक बना रहेगा। संतान से सुख तथा लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य भाग में आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है तथा यात्रा हो सकती है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।     

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को शुरूआती दिनों में पारिवारिक सदस्यों के साथ सामंजस्य बना कर चलना लाभकारी रहेगा। इस सप्ताह धन सम्बन्धी चिंताए बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी में पद लाभ की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। छात्रों द्वारा दी गई परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते है। संतान सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख इस सप्ताह अच्छा बना रहेगा।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह धनु राशि वालों को कोई मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। मन विचलित रह सकता है। सेहत का ध्यान रखे कोई पुरानी तकलीफ फिर से उभर सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके मन मुटाव संभव है विशेषकर भाइयो के साथ। इस सप्ताह वाद-विवाद से दूर रहें। माता -पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता बड़ा सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशी के पल व्यतीत करेंगे। धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे। सप्ताह का मध्य भाग कार्यों में अच्छी सफलता दिलाएगा। आपको धन लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।  

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह मकर राशि वालों को सेहत से जुडी तकलीफ परेशान कर सकती है। इस सप्ताह इस राशि से सम्बंधित कुछ जातको की शल्य चिकित्सा होने की सम्भावना बन सकती है। इस सप्ताह काम काज को लेकर कुछ मानसिक तनाव बना रह सकता है। व्यर्थ की यात्रा तथा व्यर्थ का व्यय आपको परेशान करेगा। इस सप्ताह आपका नए लोगों से मिलना जुलना हो सकता है जो आपको व्यावसायिक लाभ दिलाने में मददगार साबित होंगे। इस सप्ताह आपको भाई बहनो से अधिक स्नेह प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को धन सम्बन्धी मामलों में कुछ परेशानी बनी रह सकती है। आप व्यर्थ के कार्यों में अपना समय तथा धन दोनों बर्बाद कर सकते है। इस सप्ताह की गई व्यापारिक यात्रा फलदायी साबित नहीं होगी। कार्यों को लेकर आपकी भाग दौड़ अधिक हो सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा तथा मधुरता से पूर्ण बना रहेगा। सेहत को लेकर कुछ परेशानी बनी रह सकती है। वाहन इत्यादि आराम से चलाये चोट लगने की सम्भावना रहेगी। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह मीन राशि वालों को अपने क्रोध तथा अहंकार पर नियंत्रण रखना पड़ेगा अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे जातको को इस सप्ताह अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस सप्ताह अधिकारी वर्ग के साथ विवाद होने के योग बन रहे है अतः थोड़ी दूरी बनाए रखे। छात्र वर्ग थोड़ा तनावग्रस्त तथा परेशान हो सकते हैं। हालांकि भाग्य का साथ कुछ हद तक उनकी मदद करेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह आपको नकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है । स्वास्थ्य में गिरावट तथा आलस्य में वृद्धि हो सकती है। 

Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   14 March 2020 10:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story