पुरस्कार पाना बहुत ही सम्मान की बात: पद्म श्री से सम्मानित किए गए पूर्व UGC प्रमुख एम. जगदीश कुमार

पद्म श्री से सम्मानित किए गए पूर्व UGC प्रमुख एम. जगदीश कुमार
कला क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित होने वाले धार्मिकलाल चुन्नीलाल पांड्या, पद्म श्री से सम्मानित होने वाले प्रो. डॉ. लार्स-क्रिश्चियन कोच ने कहा यह पुरस्कार पाना बहुत ही सम्मान की बात है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूर्व UGC प्रमुख एम. जगदीश कुमार ने पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर कहा मैं लंबे समय से एक शिक्षाविद रहा हूँ और IIT दिल्ली में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रहा हूँ। मैंने नज़दीकी से देखा है कि कैसे उच्च शिक्षा हमारे देश में बढ़ी है। 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हुई थी, उसके बाद से स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा में काफी परिवर्तन हुए हैं, हमारे कॉलेज, यूनिवर्सिटी में बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीण पृष्ठभूमि और सामाजिक व आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग से छात्र आते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हमारी शिक्षा अधिक सुलभ हो और हम उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करें।

कला क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित होने वाले धार्मिकलाल चुन्नीलाल पांड्या ने कहा पद्म श्री पुरस्कार मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई। इतने सालों में मैंने जो परिश्रम किया उसकी भारत सरकार ने कद्र की है। मेरे पास उनका आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, मेरी उम्र 25 वर्ष थी तब से मैंने कार्य शुरू किया है और आज 94 वर्ष की आयु तक कर सकता हूं। मैं भारत सरकार का बहुत आभारी हूं।

पद्म श्री से सम्मानित होने वाले प्रो. डॉ. लार्स-क्रिश्चियन कोच ने कहा यह पुरस्कार पाना बहुत ही सम्मान की बात है। मुझे भारत बहुत पसंद है। मैं कई वर्षों से भारत में रह रहा हूं। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं भारत में भारतीय संगीत सीख रहा था और सामाजिक कार्यों में शामिल हो रहा था, पश्चिम बंगाल से मेरी गुरू ने मुझे भारतीय संस्कृति से परिचित कराया। इसने मेरे जीवन, मेरे व्यक्तित्व को बदल दिया इसलिए मैं इसे बढ़ावा देने और इसका प्रचार अन्य देशों में करने की कोशिश करता हूं।

Created On :   24 May 2026 7:09 PM IST

Tags

Next Story