Kalyanpur Election Result: बिहार चुनाव आयोग ने जारी किया पहला रिजल्ट, जानें किस पार्टी दर्ज कर रही है अपनी जीत!

बिहार चुनाव आयोग ने जारी किया पहला रिजल्ट, जानें किस पार्टी दर्ज कर रही है अपनी जीत!
कल्याणपुर विधानसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी महेश्वर हजारी ने अपनी जीत हासिल कर ली है।

डिजिटल डेस्क, पटना। चुनाव आयोग की तरफ से बिहार की 243 सीटों में से पहला रिजल्ट सामने आ गया है। कल्याणपुर सीट से जेडीयू के महेश्वर हजारी ने अपनी जीत दर्ज कर दी है। महेश्वर हजारी ने 118162 वोटों के साथ जीत हासिल कर ली है। उन्होंने रंजीत कुमार को 38586 वोटों से हराया है। माले के रंजीत कुमार को सिर्फ और सिर्फ 79576 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेंगे। वहीं 16574 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी के राम बालक पासवान हैं।

अलौली से किसको मिली जीत?

चुनाव आयोग की तरफ से अलौली सीट पर भी नतीजों की घोषणा कर दी है। अलौली विधानसभा सीट से जेडीयू के राम चंद्र सदा ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर उनको 35732 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। राम चंद्र को कुल 93208 वोट मिले हैं। आरजेडी को 57476 वोट मिले हैं और इस सीट से ही राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस के बेटे यशराज भी चौथे नंबर पर हैं।

हरनौत सीट से कौन जीता?

हरनौत सीट से जेडीयू के उम्मीदवार हरि नारायण सिंह ने जीत दर्ज की है। हरि नारायण सिंह को 106954 मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस के अरुण कुमार को 48335 वोटों के अंतर के साथ हराया है। जन सुराज के कमलेश पासवान तीसरे नंबर पर रहे हैं।

जेल से जीते अनंत सिंह

मोकामा सीट से अनंत सिंह ने अपनी जीत हासिल की है। अनंत सिंह को कुल 91416 वोट मिले हैं और बालुबली सूरजभान की पत्नी वीणा देवी को 63210 वोट मिले हैं। जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी 19365 के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

बेलागंज से मनोरमा देवी आगे

बेलागंज से जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी ने जीत हासिल की है। उन्होंने आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह को हराया है। मनोरमा देवी को 95685 वोट मिले हैं।

Created On :   14 Nov 2025 5:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story