Alia Bhatt-Ranbir Video: पैपराजी को पोज दे रहे थे आलिया भट्ट और रणबीर, अकेली आगे निकल गईं राहा, क्यूट वीडियो वायरल

पैपराजी को पोज दे रहे थे आलिया भट्ट और रणबीर, अकेली आगे निकल गईं राहा, क्यूट वीडियो वायरल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं फिल्मों की शूटिंग से वक्त निकालकर आलिया और रणबीर कपूर अक्सर ही परिवार के साथ टाइम बीताते देखा जाता है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं फिल्मों की शूटिंग से वक्त निकालकर आलिया और रणबीर कपूर अक्सर ही परिवार के साथ टाइम बीताते देखा जाता है। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान बेबी राहा भी मम्मी-पापा के साथ थीं। कपल ने हमेशा की तरह पैपराजी को पोज दिए। मगर, इस दौरान राहा के क्यूट अंदाज ने सभी का ध्यान खींच लिया।

कैमरे में कैद हुई राहा की शरारत

बीते दिन देर रात आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर देखा गया। आलिया बेबी राहा को लेकर एयरपोर्ट की तरफ बढ़ रही थीं। इस दौरान पैपराजी से शोर न करने को कहा गया। वहीं, रणबीर कपूर ने ठहरकर पोज दिए। कपल जब एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करने आगे बढ़ा तो आलिया ने राहा को गोद से नीचे उतार दिया और पैप्स की डिमांड पर खुद पोज देने लगीं। मगर, मौका देखते ही बेबी राहा अकेले एयरपोर्ट में अंदर की तरफ दौड़ने लगीं। आलिया भट्ट ने तुरंत भागकर उनको पकड़ा।

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों हनुमान जन्मोत्सव पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म दो भाग में रिलीज होगी। नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। वहीं, आलिया भट्ट 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर दिखाई देंगे। साथ ही विक्की कौशल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। आलिया की झोली में 'अल्फा' भी है।

Created On :   7 April 2026 11:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story