Arijit Singh New Post: अभी प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास नहीं ले रहे अरिजीत सिंह? सिंगर ने खुद बताई वजह, शेयर किया ये पोस्ट

अभी प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास नहीं ले रहे अरिजीत सिंह? सिंगर ने खुद बताई वजह, शेयर किया ये पोस्ट
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से अपने संन्यास की घोषणा जनवरी में की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से अपने संन्यास की घोषणा जनवरी में की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए। लेकिन अरिजीत सिंह ने भले ही प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी आवाज फिल्मों में अभी भी सुनाई देती रहेगी। अरिजीत ने आज एक पोस्टर के जरिए इस बात का खुलासा किया है।

अरिजीत का पोस्ट

अरिजीत सिंह के संन्यास की खबर से फैंस बहुत दुखी हुए थे। लेकिन अब अरिजीत ने एक भावुक संदेश में साफ किया है कि उनकी आवाज इतनी जल्दी गायब नहीं होगी। अरिजीत ने X अकाउंट लिखा, 'वह नए गाने गाने के प्रोजेक्ट नहीं लेंगे, लेकिन पहले से रिकॉर्ड हुए या अधूरे कई गाने अभी भी रिलीज होते रहेंगे।'

यह भी पढ़े -मूवी 'त्रिदेव' से लेकर फेबरेट डांसर तक, माधुरी दीक्षित ने खोले कई राज, कपिल शर्मा ने शेयर किया वीडियो

इस साल कई गाने होंगे रिलीज

अरिजीत ने आगे लिखा, 'पेंडिंग गानों की लिस्ट बहुत लंबी है। मुझे बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। इतने अधूरे गाने हैं कि जब तक वे खत्म नहीं होते, रिलीज होते रहेंगे। शायद इस साल भर में, या अगले साल भी।' उन्होंने फैंस से कहा कि वे किसी बहस में न पड़ें और शांति बनाए रखें। साथ ही, सोशल मीडिया से दूर रहकर ध्यान, प्यार और अच्छे स्वास्थ्य पर फोकस करने की सलाह दी। आखिर में पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'और कौन जानता है कि आगे क्या होगा।'


Created On :   25 Feb 2026 11:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story