Purnima Tiwari: जानें कौन है एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी? 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की पत्नी का रोल निभाकर जीता दर्शकों का दिल

जानें कौन है एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी? हनुमान अंश में नीम करोली बाबा की पत्नी का रोल निभाकर जीता दर्शकों का दिल
पूर्णिमा तिवारी फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। जानिए उनके सफर के बारे में।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। एक करोड़ 80 लाख को बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से दस गुना ज्यादा की कमाई कर डाली है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है तो वहीं उनकी पत्नी के किरदार में पूर्णिमा तिवारी नजर आ रही हैं। पूर्णिमा तिवारी रियल लाइफ में बेहद ही ग्लैमरस हैं।

नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या को उनकी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ मिली है। पूर्णिमा तिवारी भी रामबेटी शर्मा के किरदार के लिए लोगों का ध्यान खींच रही हैं। पूर्णिमा 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म बाबा के आध्यात्मिक रास्ते को पूरी तरह अपनाने से पहले के शुरुआती दौर से रामबेटी के सफर को दिखाती है।

पूर्णिमा तिवारी एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं जो कई टीवी शो, वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 'हनुमान अंश' से पहले, वह एकता कपूर के यूट्यूब शो 'प्यार की राहें' में नजर आई थीं। वह 'गुम है किसी के प्यार में' और 'चूना' जैसे पॉपुलर प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं। उनकी फिल्मों में 'लकीरें', 'हुरदंग' और 'रात अकेली है' शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर हैं पॉपुलर

पूर्णिमा ने अक्सर स्क्रीन पर पारंपरिक किरदार निभाए हैं, मगर असल जिंदगी में सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी अभिनेत्री की एक अलग झलक दिखाती है। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं, जहां उनके 73 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Created On :   1 Sept 2026 4:40 PM IST

Tags

Next Story