Kritika Kamra Wedding: जानें कौन है कृतिका कामरा का होने वाला दूल्हा गौरव कपूर, जिनके साथ इसी साल शादी करने जा रही एक्ट्रेस!
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने दिसंबर में जैसे ही अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। अब एक्ट्रेस कृतिका कामरा जल्द ही शादी की बंधन में बंधने जा रही हैं। बीते दिनों गौरव कपूर के साथ अपना रिश्ता कंफर्म करने के बाद अब खबरें हैं कि, कपल दिसंबर में शादी करने जा रहा है। कृतिका की शादी की न्यूज के बाद हर कोई ये जानने चाहता है कि आखिर कौन हैं गौरव कपूर, जिनके साथ एक्ट्रेस ने पुरी जिंदगी बताने का फैसला किया है।
यह भी पढ़े -शादी-करियर को लेकर अफवाह फैलाने वालों को जब अमृता सिंह ने दिखाया था आईना, मिला था 'मर्द सिंह' का टाइटल
कौन हैं कृतिका के होने वाले पति गौरव कपूर?
गौरव कपूर फिल्मी दुनिया के नहीं, मगर क्रिकेट की दुनिया के जाने-माने चेहरे हैं। गौरव कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रेडियो जॉकी से की थी फिर वो 'चैनल वी' के लिए बतौर वीजे का काम करने लगे, जहां उन्हें काफी पहचान मिली। इसी दौरान गौरव ने सोनी टीवी पर एक ट्रैवल शो भी होस्ट किया था। गौरव कपूर एक्टिंग की दुनिया में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। इसके बाद गौरव कपूर ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटिंग करनी शुरू की।
क्रिकेट की दुनिया में है बड़ा नाम
IPL 2008-2015 के बीच में उनका शो 'एक्सट्रा इनिंग्स टी20' आया करता था। इस शो के बाद उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान मिली। उनका यूट्यूब पर 'ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस' नाम से शो आता है, जिसमें वो क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मस्ती भरे अंदाज में उनका इंटरव्यू करते हैं। इसके साथ-साथ वे क्रिकबज के लिए भी एंकरिंग का काम करते हैं। खबरें हैं कि, कृतिका और गौरव दिसंबर 2026 में शादी करवे वाले हैं लेकिन कपल ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
यह भी पढ़े -शादी-करियर को लेकर अफवाह फैलाने वालों को जब अमृता सिंह ने दिखाया था आईना, मिला था 'मर्द सिंह' का टाइटल
दूसरी बार शादी करेंगे गौरव
गौरव कपूर कृतिका कामरा को डेट करने से पहले शादीशुदा थे। उनकी शादी एक्ट्रेस किरत भट्टल से साल 2014 में हुई थी दोनों की लव मैरिज थी, जो साल 2021 में टूट गई थी। अब गौरव तलाक के पांच साल बाद दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
Created On :   9 Feb 2026 5:10 PM IST












