फिल्म रिव्यू: भक्ति और पुनर्जन्म की अनोखी कहानी से सजी दिलचस्प फ़िल्म लव यू शंकर

भक्ति और पुनर्जन्म की अनोखी कहानी से सजी दिलचस्प फ़िल्म लव यू शंकर
  • कलाकार : श्रेयस तलपदे, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडे, मन गांधी, ईलाक्षी गु्प्ता
  • पटकथा : रवींद्र राम पाटिल और प्रियांक मेहता
  • निर्देशक : राजीव एस. रूईया
  • निर्माता : सुनीता देसाई और तेजस देसाई
  • संगीत : वरदान सिंह
  • रेटिंग :****

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। देश में बनारस जैसे दिव्य शहर की तुलना किसी और शहर से नहीं की जा सकती है और इस अनूठे शहर की अलौकिकता को अनुभव करने के‌ लिए देश से ही नहीं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। अब बनारस की दिव्य व भव्य पृष्ठभूमि पर बनी फ़िल्म 'लव यू शंकर' बड़े पर्दे पर हाज़िर है जो भगवान शिव की आराधना की कहानी को एक अलग नज़रिए से और दिल को छू लेने वाले अंदाज़ में पेश करती है।

यह भी पढ़े -टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में अजय बंगा, सत्या नडेला, आलिया भट्ट, साक्षी मलिक

बाबा भोलेनाथ की नगरी में सेट की गई फ़िल्म की कहानी रूद्र की शिव भक्ति से ओतप्रोत है।अपनी पत्नी गीता के साथ रहने वाले रूद्र की शिव भक्ति की चर्चा पूरे बनारस में होती है मगर जल्द ही वो पाखंड में डूबे एक एक पंडित के हाथों मारा जाता है जिसके बदले की कहानी रूद्र के‌ पुनर्जन्म से जुड़ी हुई है।

शिवांश के रूप में रूद्र का पुनर्जन्म होता है जो विदेश में अपने माता-पिता के साथ रहता है। मगर 10 के शिवांश जब एक फ़ुटबॉल मैच के सिर पर चोट खाता है तो इलाज के‌ दौरान उसे अपने‌ पिछले जन्म की विचित्र किस्म की यादें आने लगती हैं। इसके बाद बालक शिवांश अपनी जड़ों को तलाशने और पिछले जन्म की अपनी पहेली को सुलझाने के लिए बनारस चला आता हैं जहां शिवांश के‌ अनोखे सफ़र‌ की शुरुआत होती है।

यह भी पढ़े -रामनवमी पर अमेरिका पहुंचा ब्रॉडवे के स्तर का शो 'जय श्री राम रामायण'

बनारस में शिवांश की मुलाकात भगवान शिव के बाल स्वरूप से होती जो एक दोस्त के रूप में उसका साथ देता है और ज़रूरत पड़ने पर‌ उसका मार्गदर्शन भी करता है। उल्लेखनीय है कि शिवांश को दोस्त के रूप में भगवान शिव का जो बाल स्वरूप एक साथी एक तौर पर मिलता है, उसे निर्देशक राजीव एस. रूईया ने एनिमेशन के ज़रिए मनभावन तरीके से प्रस्तुत किया गया है। शिव का यह एनिमेटेड अवतार ख़ास कर बच्चों को काफ़ी पसंद आएगा लेकिन यह फ़िल्म इस क़दर रोचक है कि इसे परिवार के हरेक सदस्य के साथ देखा जाना चाहिए।

फ़िल्म का हर पक्ष मज़बूत, देखने व सुनने लायक है। फ़िल्म‌ के तमाम प्रमुख कलाकारों ने जी-तोड़ मेहनत की है और उनकी यह मेहनत और लगन पर्दे पर‌ साफ़ तौर पर दिखती भी है। श्रेयस तलपदे, ‌तनीषा मुखर्जी, मन गांधी, अभिमन्यु सिंह, संजय मिश्रा और हेमंत पांडे और ईलाक्षी गु्प्ता जैसे कलाकारों का‌ उम्दा कमाल का अभिनय इस फ़िल्म‌ को एक नई ऊंचाई पर‌ ले जाता है।

यह भी पढ़े -'लुटेरे' निर्देशक जय मेहता ने कहा, विवेक गोम्बर ने घायल पैर के साथ की फायरिंग सीक्वेंस की शूटिंग

इसमें कोई दो राय नहीं है कि बनारस में सेट की गई, महादेव की भक्ति और पुनर्जन्म की यह अनोखी दास्तां हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी. दिल को गहरे तक प्रभावित करने वाली फ़िल्म 'लव यूं शंकर' का आनंद आप भी बड़े पर्दे पर ज़रूर उठाएं।

Created On :   18 April 2024 8:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story