मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा के साथ रंगभेद, इंटरव्यू में खुलासा 

मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा के साथ रंगभेद, इंटरव्यू में खुलासा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी धाक जमाए हुए हैं। प्रियंका मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने जो खुलासा किया है वो काफी शॉकिंग है। प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रंग भेद का शिकार हो चुकी हैं और इसी वजह से उन्हें हॉलीवुड फिल्म भी गंवानी पड़ी थी। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने एक इंटरव्यू में किया हैं। 
 


 

 

फिल्म के लिए परफेक्ट नहीं हैं प्रियंका 


प्रियंका ने एक मशहूर इंटरनेशनल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि रंग भेद के कारण फिल्म मेकर्स ने उनसे कहा कि फिल्म के लिए वो परफेक्ट नहीं हैं। मेकर्स ने इसकी वजह प्रियंकी की फिजिकैलिटी को बताया था। जिसके कारण उन्हें फिल्म में रोल नहीं मिला पाया। इसके बाद जब प्रियंका ने अपने मैनेजर से इस मामले को लेकर बात की तो पता चला कि फिल्म मेकर्स को उनके स्किन कलर से प्रॉब्लम थी। मैनेजर ने बताया कि फिल्म मेकर्स को उनकी फिल्म के लिए ब्राउन चेहरा नहीं चाहिए।

 


बचपन में भी हुई थीं रंगभेद का शिकार 


हालांकि प्रियंका चोपड़ा के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। प्रियंका बचपन में भी रंगभेद का शिकार हो चुकी हैं। जब उन्होंने अमेरिका के स्कूल में एडमिशन लिया था तब भी उन्हें अपने स्किन कलर के कारण कई टिप्पणियां सुनने को मिलती थी। प्रियंका ने कहा जब मैं सिर्फ 12 साल की थी तब अमेरिका में स्कूल की पढ़ाई के लिए आई थी लेकिन अमेरिका में लोगों की रंगभेद वाली टिप्पणियों की वजह से मुझे वापस भारत लौटना पड़ा था। 

 


पेमेंट में भी नस्लभेद 


प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया कि पुरुष और महिला कलाकारों के बीच भी भेदभाव किया जाता है। दोनों कलाकारों को एक समान पेमेंट नहीं किया जाता। प्रियंका ने कहा कि दुनिया को अभी बहुत कुछ बदलना है। सोच, समझ और व्यवहार के स्तर पर विकास करना होगा। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ऐसी पहली फिल्मी हस्ती नहीं हैं जो रंगभेद का शिकार हुई हैं। कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी रंगभेद और नस्लभेद का शिकार हो चुकी हैं। 

 


इन दिनों क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त हैं प्रियंका


गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी के चलते वो अमेरिका में ही रह रही हैं। बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की आखिरी फिल्म जय गंगाजल थी। प्रियंका अभिनेत्री, गायक और साल 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता हैं। प्रियंका बॉलीवुड की सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार और नामांकन हासिल किए हैं।

 

 

Created On :   12 April 2018 3:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story