बिहार चुनाव : पंकज त्रिपाठी ने लोगों से बुद्धिमानी के साथ नेता चुनने के लिए कहा

Bihar election: Pankaj Tripathi asks people to choose leaders wisely
बिहार चुनाव : पंकज त्रिपाठी ने लोगों से बुद्धिमानी के साथ नेता चुनने के लिए कहा
बिहार चुनाव : पंकज त्रिपाठी ने लोगों से बुद्धिमानी के साथ नेता चुनने के लिए कहा
हाईलाइट
  • बिहार चुनाव : पंकज त्रिपाठी ने लोगों से बुद्धिमानी के साथ नेता चुनने के लिए कहा

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार चुनाव से पहले लोगों के लिए एक रूचिकर वीडियो बनाया है। त्रिपाठी बिहार के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा, बूथों को मतदान से एक दिन पहले और मतदान के दिन समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनर लगा होगा। मतदान केंद्रों में प्रवेश और बाहर करने पर साबून, पानी और हैंड सैनिटाइजर मुहैया कराया जाएगा।

उन्होंने कहा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए केंद्र पर सर्किल बनाए गए हैं। ईवीएम का बटन को दबाने के लिए ग्लव्स दिया जाएगा। बूथ पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा और कई सारी तैयारियां की जाएंगी, जिससे लोग बेखौफ होकर मतदान कर सकें। अब यह नागरिकों के तौर पर हमपर है कि हम अपनी जिम्मेदारी निभाएं और बुद्धिमानी पूर्वक अपना नेता चुनें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, त्रिपाठी जल्द ही वेब सीरीज मिर्जापुर-2 में दिखने वाले हैं।

आरएचए/एएनएम

Created On :   22 Oct 2020 9:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story