बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर देव आनंद, जिनके अंदाज की कायल थीं लड़कियां

Bollywoods evergreen Veteran actor Dev Anand Birthday Special
बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर देव आनंद, जिनके अंदाज की कायल थीं लड़कियां
बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर देव आनंद, जिनके अंदाज की कायल थीं लड़कियां

डिजिटल डेस्क । देव आनंद , बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार जिन्होंने अपने अपने नाम की तरह पूरा जीवन आनंद में बिताया। देव आनंद को बॉलीवुड का सदाबहार एक्टर कहा जाता था। हिंदी सिनेमा के नायाब अभिनेताओं में से एक देव आनंद साहब का आज जन्मदिन है। देव आनंद का जन्म 26 सितम्बर 1923 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। बचपन से ही देव आनंद को एक्टिंग का शौक था। उनके इसी शौक ने उन्हें बॉलीवुड का नायाब हीरा बनाया। देव आनंद को बी टाउन का सबसे हैंडसम अभिनेता माना जाता है। उनकी अदायगी और स्मार्टनेस की लाखों लड़कियां दीवानी थीं। 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 50-60 के दशक में तीन अभिनेताओं का ही राज था, दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद। दिलीप ट्रेजेडी किंग के रूप में मशहूर थे, राज कपूर शो मैन के रूप में जाने जाते थे, लेकिन रोमांस और स्टाइल के मामले में जिसका नाम था वो थे देव आनंद ।

1943 में देव आनंद ने अपने सपनों का साकार करने के लिए माया नगरी मुंबई का रुख किया। देव आनंद जब मुंबई पहुंचे थे, तब उनके पास ना रहने का कोई ठिकाना था और ना ही जिंदगी गुजर बसर करने के लिए पैसा। जब देव आनंद मुंबई पहुंचे थे उनके पास मात्र 30 रुपए थे। मुंबई में जिंदगी शुरु करने और फिल्म इंडस्ट्री में हाथ अजमाने के लिए देव आनंद ने मिलट्री सेंसर ऑफिस में नौकरी भी की। साथ ही कुछ नाटकों में छोटे-मोटे रोल भी किए।

 

 

Created On :   26 Sept 2018 10:46 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story