बेटी ईशा की सगाई में जम कर नाचीं नीता अंबानी, पति मुकेश ने किया चीयर  

बेटी ईशा की सगाई में जम कर नाचीं नीता अंबानी, पति मुकेश ने किया चीयर  


डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोमवार को जहां एक तरफ एक्ट्रेस सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी थी, वहीं दूसरी ओर देश के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी भी थी। इस मौके पर देश की कई जानी मानी हस्तियां मुकेश और नीता अंबानी के घर एंटीलिया पहुंची। बॉलीवुड से शाहरुख खान, करण जौहर, रणबीर कपूर, आमिर खान के अलावा स्पोर्ट्स जगत से सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे थे। वहीं बेटी की इंगेजमेंट से खुश नीता अंबानी ने श्रीदेवी के गाने पर डांस किया। जिस वक्त नीता अंबानी डांस कर रही थीं तब उनके पति मुकेश अंबानी डांस फ्लोर के पास खड़े होकर उन्हें चीयर कर रहे थे। 

इतना ही नहीं नीता ने अपनी बेटी के साथ भी डांस किया। इस दौरान मां-बेटी की बॉन्डिंग देखने को मिली। मां-बेटी के इस डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। डांस खत्म होने के बाद दोनों एक-दूसरे से गले मिले। बता दें, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में आनंद पिरामल से शादी करेंगी।

अच्छे दोस्त है ईशा और आनंद 

ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं। आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया था। ईशा अंबानी के इंस्टाग्राम फैनक्लब पर आनंद के उन्हें प्रपोज करने की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें आनंद ईशा अंबानी को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं। वहीं ये प्रपोजल पाकर ईशा अंबानी काफी खुश नजर आ रही हैं।

कौन है आनंद?

बताते चलें कि आनंद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट हैं। फिलहाल वो पीरामल एंटरप्राइज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। बिजनेस स्कूल से पास होने के बाद उन्होंने दो स्टार्ट अप्स शुरू किए थे। पहला हेल्थकेयर स्टार्ट अप था, जिसका नाम पीरामल ई स्वास्थ्य था। उनका दूसरा स्टार्ट अप रियल इस्टेट का था, जिसका नाम पिरामल रियलटी था। अब दोनों पिरामल एंटरप्राइज का हिस्सा हैं।

रिलायंस जियो की मेंबर हैं ईशा

ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की बोर्ड मेंबर हैं। उन्हें बिजनेस में युवा संस्कृति को बढ़ावा देने का श्रेय जाता है। उनके पास येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान और साउथ एशियन स्टडीज में स्नातक की डिग्री है और जून में स्टैण्डफोर्ड के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में अपना मास्टर पूरा कर लेंगी।

इस्कॉन मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचा अंबानी और पिरामल परिवार 

मुकेश अंबानी का परिवार रविवार को ईशा अंबानी के होने वाले पति आनंद पीरामल के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचा था। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी, आनंद पिरामल ने साथ में मंदिर में दर्शन किए।

Created On :   8 May 2018 5:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story